• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाज के बहाने अस्‍पताल पहुंचा बुजुर्ग... डाॅक्टर को उर्दू में लिखा पत्र - तुमसे शादी करना चाहता हूं, केस दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि बुजुर्ग पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। वह डॉक्‍टर को बुरी नीयत से देखता था...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 23 Jul 2024 06:32:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jul 2024 06:32:23 AM (IST)
इलाज के बहाने अस्‍पताल पहुंचा बुजुर्ग...  डाॅक्टर को उर्दू में लिखा पत्र - तुमसे शादी करना चाहता हूं, केस दर्ज
ओपीडी में आरोपित बुजुर्ग पहले भी कई बार डाॅक्टर को परेशान कर चुका है। -सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. मध्‍य प्रदेश के इंदौर का शहर का है यह मामला।
  2. नाखून के इलाज के बहाने पहुंचा था अस्‍पताल।
  3. एक माह से डॉक्‍टर को परेशान कर रहा था बुजुर्ग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ महिला डाॅक्टर ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित आजाद नगर निवासी सलाउद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह अस्पताल में नाखून का इलाज करवाने के लिए आता था और करीब एक माह से डाॅक्टर को परेशान कर रहा था। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोप है कि एमवाय अस्पताल की ओपीडी में आरोपित बुजुर्ग पहले भी कई बार डाॅक्टर को परेशान कर चुका है। वह जब भी इलाज करवाने आता था, बुरी नीयत से उन्हें देखता था। आरोपित ने डाॅक्टर को उर्दू में पत्र भी लिखा है, जिसमें शादी करने की इच्छा जताई है।


यह पत्र महिला डाॅक्टर को तो समझ नहीं आया, लेकिन जब अन्य उर्दू भाषा जानने वाले ने पढ़ा तो समझ आया कि इसमें क्या लिखा हुआ है। वह इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, जिसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन सोमवार को जब आरोपित ने हरकत की तो स्टाॅफ उसे पकड़कर परिसर में बनी पुलिस चौकी लेकर पहुंचा, जहां उसे थाने ले जाया गया। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है।