• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

महंगे ठेकों की भरपाई के लिए गुजरात पहुंच रही करोड़ों की शराब, इंदौर से रोज गुजर रहे करीब 10 ट्रक

शराब के ठेकों की महंगी बोली और ड्यूटी बचाने के लिए ठेकेदार शराब तस्करी कर रहे है। इंदौर हाईवे से रोजाना दस से ज्यादा ट्रक गुजरते हैं। शराब की बड़ी खेप आलीराजपुर और झाबुआ के रास्ते गुजरात तक पहुंचाई जाती है।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 10:21:50 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 10:49:46 AM (IST)
महंगे ठेकों की भरपाई के लिए गुजरात पहुंच रही करोड़ों की शराब, इंदौर से रोज गुजर रहे करीब 10 ट्रक
अवैध रूप से शराब गुजरात पहुंचाई जा रही है। -एआई इमेज

HighLights

  1. आलीराजपुर-झाबुआ के रास्ते सीमापार जाते है शराब के ट्रक
  2. फर्जी बिल्टी और परचून के सामान की आड़ गुजरात भेजते है शराब
  3. स्करी में ठेकेदारों के साथ नेताओं का गठजोड़ भी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शराब के ठेकों की महंगी बोली और ड्यूटी बचाने के लिए ठेकेदार शराब तस्करी कर रहे है। इंदौर हाईवे से रोजाना दस से ज्यादा ट्रक गुजरते हैं। शराब की बड़ी खेप आलीराजपुर और झाबुआ के रास्ते गुजरात तक पहुंचाई जाती है। तस्करी में ठेकेदारों के साथ नेताओं का गठजोड़ भी है, जो सीमा पार का काम ठेका लेता है।

शराब तस्करी के इस नेटवर्क का तरीका भी चौंकाने वाला है। कई बार ट्रकों के साथ फर्जी बिल्टी भेजी जाती है और कईं बार कभी परचून या दूसरे सामान की आड़ में शराब की खेप रवाना की जाती है। ठेकेदार चालक को फर्जी सिमकार्ड देता और उससे सिर्फ वर्चुअल काल लगाता है।


ठेकेदार के आदमी ट्रक के आगे बाकायदा पेट्रोलिंग करते चलते हैं

चालक निश्चित स्थान पर पहुंच जाता और वहां उससे दूसरा चालक ट्रक लेकर रवाना हो जाता है। दोनों को आपस में बात करने की मनाही होती है और उनके पास एक दूसरे के नंबर तक नहीं होते है। दिलचस्प बात यह ठेकेदार के आदमी ट्रक के आगे बाकायदा पेट्रोलिंग करते चलते है।

ठेके की महंगी बोली, कम बिक्री और तस्करी का गणित

शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच यह चर्चा है कि कई ठेकेदारों ने दुकानें महंगी कीमत पर ली हैं। अपेक्षित बिक्री न होने पर अवैध सप्लाई का रास्ता अपनाते है। आलीराजपुरा के अलपेश,प्रदीप चौहान,चंदर चौहान और बाबू के माध्यम से शराब के ट्रक गुजरात भेजे जाते है। कईं तस्कर पहले ठेकेदारों की नौकरी करते थे। शराब के ट्रक पार करवा कर अब करोड़ों का कारोबार करने लगे है।

आबकारी और बायपास के थानों की भूमिका संदिग्ध

शराब तस्करी में सिंडिकेट काम करता है जो बाकायदा आबकारी और पुलिस अफसरों से भी सेटिंग रखता है। रोजाना इतनी बड़ी संख्या में ट्रक हाईवे से गुजर जाते है और अफसर परिवहन, बिल्टी, माल और दस्तावेजों की जांच नहीं करते है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब, ₹1.81 लाख का माल जब्त; घोड़ा नक्काश से करोंद तक आबकारी की रेड

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।