• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Indore: 'हमारी कौम में चार शादियां जायज हैं, पति को तलाक देकर मुझसे शादी कर लो'

Love Jihad in Indore: मां का परिचित बेटी और उसकी छोटी बहन को धर्म परिवर्तन के लिए कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 02:30:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Nov 2023 02:30:14 AM (IST)
Love Jihad in Indore: 'हमारी कौम में चार शादियां जायज हैं, पति को तलाक देकर मुझसे शादी कर लो'

HighLights

  1. आरोपित ने युवती के फोन से धोखे से मां के फोटो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर आपत्तिजनक कमेंट्स किए।
  2. युवती की 12 साल की छोटी बहन को भी मुस्लिम रीति-रिवाज सीखने के लिए दबाव बनता है आरोपित।
  3. युवती को शारीरिक संबंध बनाने की देता है धमकी, कहता है- पति को छोड़कर उससे शादी कर ले, वरना अंजाम भुगतेगी।

Love Jihad in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मां का परिचित विवाहिता बेटी और उसकी 12 वर्षीय बहन को धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित ने युवती के फोन से धोखे से मां के फोटो इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड़ कर उस पर आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए। युवती को इस बात के लिए लगातार धमकाया कि वह पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले। उसने कहा कि मुसलमानों में तो चार शादियां भी जायज हैं। यही नहीं, युवती की 12 वर्षीय बहन को भी मुस्लिम रीति-रिवाज सीखने के लिए दबाव बनाता था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर बड़ला (खजराना) निवासी रहीम खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सांईनाथ कालोनी निवासी युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसकी मां का परिचित है। 23 अक्टूबर को उसकी छोटी बहन के जन्मदिन पर घर आया था। इस दौरान उसने चार्जिंग पर लगाया उसका फोन उठा लिया और उसमें से मां के फोटो अपने फोन में अपलोड कर लिए। इसके बाद फोटो को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिए और उन पर अनर्गल पोस्ट करने लगा।


naidunia_image

शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव

बाद में युवती से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। रहीम यह भी कहता था कि वह पति से तलाक लेकर उससे शादी कर ले। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसकी 12 वर्षीय बहन को भी मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए धमका रहा था। वह जबरदस्ती फातेहा-सिफरा पढ़ने के लिए बोलता था। एसीपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक, आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

कालेज के दोस्त पर दुष्कर्म का केस

भंवरकुआं थाने की पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कौशल नेनानी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित छात्रा का कालेज का दोस्त है। उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल रतलाम का है। फिलहाल शून्य पर कायमी कर रतलाम पुलिस को जांच सौंपी जा रही है।