• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Indore: इंदौर में हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला शहडोल का मुस्लिम युवक, ड्रग्स की लत लगाकर बनाता था शिकार

इंदौर में लव जिहाद के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में शहडोल का मुस्लिम युवक शेख अरबाज हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। उसने अपना...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 10:47:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 10:54:18 AM (IST)
Love Jihad in Indore: इंदौर में हिंदू लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला शहडोल का मुस्लिम युवक, ड्रग्स की लत लगाकर बनाता था शिकार
इंदौर में मुस्लिम युवक को हिंदू संगठनों के लोगों ने पकड़ा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पॉश कॉलोनी में छापा मारकर मुस्लिम युवक को पकड़ा है। मूलत: शहडोल निवासी युवक हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। उसने गुमराह करने का प्रयास किया और हिंदू नाम बताया। आइडी मांगने पर असलियत उजागर हो गई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामला महालक्ष्मी नगर स्थित एक इमारत का है।

आरोपित शेख अरबाज स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वाली युवती के साथ था। अरबाज पहले टेलीपरफार्मेंस कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर युवती से दोस्ती हुई थी। हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, लक्की, कुलदीप सिंह, ऐश्वर्य शर्मा, सुमित राठौर ने बुधवार को युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया।


आईडी कार्ड मांगने पर पता चला नाम

अरबाज ने बताया कि उसका नाम रमेश जायसवाल है। युवती ने भी कार्रवाई का विरोध किया। आईडी कार्ड मांगने पर पता चला कि उसका नाम शेख अरबाज है और फिलहाल एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है।

राजावत के मुताबिक अरबाज लड़कियों को शराब और ड्रग्स की लत लगाकर शोषण करता है। उसके मोबाइल में युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी मिले हैं। वीडियो कॉल पर भी युवती के आपत्तिजनक अवस्था के स्क्रीन शॉट ले लिए थे। कई युवतियों से भी उसके संबंध हैं।

इधर... मोबाइल से मिले लव जिहाद के वीडियो

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चिकित्सक नगर स्थित होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को पकड़ा। वह एक हिंदू लड़की के साथ रुका हुआ था। कार्यकर्ताओं के अनुसार जब वे होटल में पहुंचे तो दोनों शराब पी रहे थे। लड़के से जब नाम पूछा तो उसने अपना नाम राहुल जायसवाल बताया। सख्ती से पूछताछ की तो वास्तविक नाम फहीम अली निवासी भोपाल बताया।

naidunia_image

भोपाल से लड़की को लेकर इंदौर आया था

वह अपने साथ भोपाल निवासी हिंदू लड़की को लेकर आया था। लड़के के मोबाइल में ड्रग्स के वीडियो और ड्रग्स तोलने के तराजू सहित कई वीडियो मिले। वॉट्सएप चैटिंग पर पिस्टल बेचने की भी चैटिंग मिली। होटल के रूम में शराब और बीयर की बोतल, सिगरेट आदि नशे का सामान था।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 43 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कई लड़कियों के साथ मिली चैटिंग

वॉट्सएप में 30 से 40 लड़कियों से चैटिंग मिली, जिनको यह लव जिहाद में फंसाने की बात कर रहा है। हिंदू लड़कियों से चैटिंग में अश्लील बातें कर रहा है। फोटो में एमडी ड्रग्स के केस के बारे में जमानत के पेपर भी मिले हैं। उसे थाना लसूडिया के सुपर्द किया गया है। थाना लसूडिया में गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।