• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Indore: इंटरनेट मीडिया पर नाम बदलकर युवकों ने की दोस्ती, किशोरियों को होटल में मिलने बुलाया

Indore Crime News: फर्जी आधार कार्ड बनाकर होटल में बुक किए कमरे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। पुलिस ने दर्ज किया केस।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 24 Oct 2023 10:50:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Oct 2023 11:20:45 AM (IST)
Love Jihad in Indore: इंटरनेट मीडिया पर नाम बदलकर युवकों ने की दोस्ती, किशोरियों को होटल में मिलने बुलाया

HighLights

  1. पुलिस ने चंदन नगर के इरफान खान और श्रीराम नगर एयरपोर्ट रोड के रहमान खान पर दर्ज किया केस।
  2. आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया पर किशोरियों को खुद के नाम प्रेम और कुलदीप बताए थे।
  3. युवकों के आधार कार्ड पर नाम दूसरा था। मोबाइल की पड़ताल की तो असली नाम सामने आए।

Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल में सोमवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो किशोरियों के साथ वर्ग विशेष के युवकों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित इरफान पुत्र रशीद खान निवासी चंदन नगर और रहमान पुत्र अशफाक खान निवासी श्रीराम नगर एयरपोर्ट रोड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपितों ने किशोरियों से इंटरनेट मीडिया पर हिंदू बनकर दोस्ती की। एक किशोरी का जन्मदिन होने पर मिलने के लिए उन्हें सेफरोन होटल में बुलाया और फर्जी आइडी लगाकर उन्हें रुकवाया।़

आधार के फोटो में चेहरा दूसरा था

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने किशोरियों को अपने नाम प्रेम और कुलदीप बताए थे। इन्हीं नाम की फर्जी आइडी लगाकर दो कमरे बुक करवाए थे। हिंदू संगठन के लोगों ने बताया कि दोनों लड़कों ने आधार कार्ड दिखाए, लेकिन उनमें लगे फोटो से इनका चेहरा अलग था। इसके बाद इनके मोबाइल की जांच की तो इनके असली नाम इरफान और रहमान सामने आए।


naidunia_image

लड़कियों के आधार कार्ड पर भी अलग लिखा था पता

जब किशोरियों से उनकी आइडी मांगी तो आधार कार्ड में कटनी और भोपाल की निवासी पाई गईं। होटल में दिए आइडी को देखा तो उनमें इनका पता देवास और राजस्थान का लिखा था। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक ने प्रकरण दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि रात 12 बजे दो लड़कियां और दो लड़के आए थे। आइडी उन्होंने वाट्सएप पर भेजी तो नाम कुछ और आया था। इन्होंने फर्जी आइडी दी थी। इस पर 420 की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया।

लड़कियों ने कहा- हमें नहीं पता था कि ये दूसरे वर्ग के हैं

बाद में पता चला कि वर्ग विशेष के युवकों ने किशोरियों की फर्जी आइडी होटल में दी थी। किशोरियों ने बताया कि हमें नहीं पता था कि ये दोनों हिंदू नहीं हैं। उन्होंने हिंदू बनकर इंटरनेट मीडिया पर बात की। एक किशोरी का जन्मदिन था, इसलिए यहां आए थे। इन्होंने होटल में फर्जी आइडी दी। इसकी भी हमें जानकारी नहीं है। इन दोनों से हम पहली बार मिले हैं।