• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के 30 हजार लोगों को 40 साल बाद मिलेगा जमीनी हक, स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा पट्टा, नितिन नबीन करेंगे शुरुआत

स्वामित्व योजना के तहत 40 सालों से जमीन और मकान पर रह रहे लोगों को वैध दस्तावेज या पट्टा का स्वामित्व अधिकार दिया जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 11:45:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 11:49:06 AM (IST)
इंदौर के 30 हजार लोगों को 40 साल बाद मिलेगा जमीनी हक, स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा पट्टा, नितिन नबीन करेंगे शुरुआत
नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर दौरा
  2. 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीनी हक
  3. स्वामित्व योजना के तहत दिया जाएगा हक

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर गुरुवार को इंदौर सिटी आ रहे हैं। इस दौरान अध्यक्ष का कार्यक्रम सुपर कॉरिडोर स्थित मैदान में होगा, जहां वे स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

स्वागत रैली नहीं होगी आयोजित

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मध्यप्रदेश का दौरा है। खास बात यह है कि उनकी व्यस्तता को देखते हुए इंदौर में कोई स्वागत रैली या शोभायात्रा आयोजित नहीं की जाएगी।


इस दौरान स्वामित्व योजना के तहत 40 सालों से जमीन और मकान पर रह रहे लोगों को वैध दस्तावेज या पट्टा का स्वामित्व अधिकार दिया जाएगा।

50 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

इंदौर संभाग और आसपास के क्षेत्र के 30 हजार लोगों को स्वामित्व के पट्टे दिए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Gwalior Weather: शहर में धूप-बारिश का खेल जारी, हल्की बूंदाबादी के बाद पारा 34 के पार, आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

दो हजार बसों की व्यवस्था

बता दें कि, लाभार्थियों की आवाजाही के लिए 1800 से दो हजार बसों की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन कार्यक्रम स्थल, रूट, पार्किंग, सुरक्षा, सीसीटीवी और बारिश से बचाव की तैयारियों पर काम कर रहा है।

गौरतलब है कि, नितिन नबीन का दौरा इंदौर के बाद उज्जैन तक जारी रहेगा। 17 सितंबर को उज्जैन में शिप्रा तट पर होने वाले दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 18 सितंबर को महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में तीन दिन बाद खुला शिंदे की छावनी मार्ग, मुख्य पेयजल लाइन की मरम्मत के चलते था बंद