• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के सांची पेड़ा प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत, 3 घायल; गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई

सांची के पेड़े बनाने वाले प्लांट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्लांट में अचानक मशीन फटने से एक टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 06:35:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 06:35:11 PM (IST)
इंदौर के सांची पेड़ा प्लांट में बड़ा हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत, 3 घायल; गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई
प्लांट में अचानक मशीन फटी।

HighLights

  1. सांची मिल्क संघ के पेड़ा प्लांट में बड़ा हादसा
  2. जर्जर मशीनें बदलने की शिकायतें ठंडे बस्ते में
  3. मशीन फटने 1 की मौत व 3 कर्मचारी घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांची के पेड़े बनाने वाले प्लांट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्लांट में अचानक मशीन फटने से एक टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुरानी मशीनों को लेकर छह महीने से हो रही थी शिकायत

घटना के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार, प्लांट में लगी पुरानी और जर्जर मशीनों को लेकर पिछले छह महीने से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। कर्मचारियों द्वारा प्रबंधन से पुरानी मशीनों को बदलकर नई मशीनें लगाने की मांग की जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रबंधन की इस लापरवाही के कारण अंततः यह भीषण हादसा हो गया।


यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों को राहत, त्योहारी सीजन में पुणे और मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

अंदर की तस्वीरें आईं सामने, गंदगी के बीच बन रहे थे पेड़े

हादसे के बाद प्लांट के अंदर की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्होंने सांची के शुद्धता के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बेहद गंदगी और अस्वास्थ्यकर माहौल के बीच सांची के पेड़े बनाए जा रहे थे। इस खुलासे के बाद खाद्य सुरक्षा और प्लांट की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।