• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर की बड़ी पहल, 20 लाख भक्तों की सुरक्षा के लिए किया 20 करोड़ का इंश्योरेंस

खजराना स्थित प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान आने वाले करीब 20 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार 20 करोड़ रुपये का बीमा कवच लिया...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 06:16:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 06:16:11 PM (IST)
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर की बड़ी पहल, 20 लाख भक्तों की सुरक्षा के लिए किया 20 करोड़ का इंश्योरेंस
श्रद्धालुओं के लिए 20 करोड़ का बीमा कवच।

HighLights

  1. श्रद्धालुओं के लिए 20 करोड़ का बीमा कवच
  2. गणेशोत्सव पर बीमा कवर में 10 गुना बढ़ोतरी
  3. सुरक्षा के लिए मंदिर समिति ने कराया बीमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खजराना स्थित प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान आने वाले करीब 20 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार 20 करोड़ रुपये का बीमा कवच लिया गया है। मंदिर प्रबंध समिति ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी कराई है।

खास बात यह है कि मंदिर में पिछले कई वर्षों से दो करोड़ रुपये की बीमा सुरक्षा ली जा रही थी, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया गया है। यानी बीमा कवर में दस गुना वृद्धि की गई है।


पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी और सुरक्षा का दायरा

पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत गणेशोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में किसी अप्रिय घटना अथवा दुर्घटना में होने वाली क्षति के लिए बीमा सुरक्षा उपलब्ध रहेगी। मंदिर परिसर के पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को किसी घटना में नुकसान होने पर भी पॉलिसी की निर्धारित शर्तों के अनुसार क्षतिपूर्ति का प्रावधान रहेगा।

हालांकि, 20 करोड़ रुपये की बीमा राशि का अर्थ यह नहीं है कि प्रत्येक श्रद्धालु को इतनी राशि मिलेगी। दुर्घटना, जनहानि या अन्य क्षति की स्थिति में भुगतान पॉलिसी की शर्तों, पात्रता और निर्धारित सीमाओं के अनुसार किया जाएगा।

पं. अशोक भट्ट एवं मंदिर प्रबंध समिति के प्रयासों का असर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा राशि बढ़ाने की पहल मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट एवं मंदिर प्रबंध समिति के प्रयासों से संभव हुई। ओरिएंटल इंश्योरेंस के मध्य प्रदेश प्रभारी मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एलएस कनौज व अन्य अधिकारियों ने बीमा पॉलिसी कलेक्टर शिवम वर्मा एवं मुख्य पुजारी भट्ट को प्रदान की।

यह भी पढ़ें- हिमालय से भी पुराना है मध्य प्रदेश का इतिहास, दुर्लभ मूर्तियों से लेकर पांडुलिपियों का है भंडार, लॉन्च हुआ विशेष एप

पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी

  • क्या है : सार्वजनिक स्थान पर दुर्घटना से होने वाले नुकसान के लिए आर्थिक सुरक्षा।
  • किसे लाभ : पॉलिसी की शर्तों के अनुसार पात्र श्रद्धालु और अन्य प्रभावित व्यक्ति।
  • क्या कवर : दुर्घटना, जनहानि और पार्किंग में खड़े वाहनों को होने वाली क्षति।
  • भुगतान : बीमा कंपनी की ओर से निर्धारित कवरेज और शर्तों के अनुसार।
  • ध्यान दें : 20 करोड़ रुपये कुल बीमा कवर है, प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तिगत मुआवजा नहीं।