• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MP में वाहन मालिकों को बड़ी राहत, अब फिटनेस जांच के लिए नहीं दौड़ना होगा बड़े शहर, जिलों में फिर शुरू हुई पुरानी व्यवस्था

मध्य प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिवहन विभाग ने बड़ी राहत दी है। अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) सेंटर शुरू होने...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 02:56:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 04:07:22 AM (IST)
MP में वाहन मालिकों को बड़ी राहत, अब फिटनेस जांच के लिए नहीं दौड़ना होगा बड़े शहर, जिलों में फिर शुरू हुई पुरानी व्यवस्था
एमपी में वाहन फिटनेस का संकट खत्म। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. एमपी में वाहन फिटनेस का संकट खत्म
  2. हजारों ट्रक-बस ऑपरेटरों को मिली राहत
  3. परिवहन विभाग ने जारी किए नए आदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिवहन विभाग ने बड़ी राहत दी है। अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) सेंटर शुरू होने तक मैन्युअल फिटनेस जांच हो सकेगी। पहले विभाग ने आदेश जारी कर मैन्युअल फिटनेस जांच को बंद कर दिया था। ऐसे में आसपास के छोटे जिलों और कस्बों के वाहन स्वामियों को फिटनेस के लिए इंदौर, उज्जैन जैसे शहरों तक आना पड़ता था। मध्य प्रदेश के कई जिलों में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच की व्यवस्था अस्थायी रूप से फिर से लागू कर दी गई है।

ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मांग

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआइएमटीसी) द्वारा एटीएस सेंटर शुरू होने तक मैन्युअल फिटनेस जांच जारी रखने की मांग की गई थी, क्योंकि कई जिलों में इनका संचालन शुरू नहीं हुआ था। ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने एटीएस सेंटर शुरू होने के बाद जिलों में पुरानी मैन्युअल जांच व्यवस्था को चरणबद्ध बंद करने की मांग की थी। अब परिवहन विभाग ने मैन्युअल व्यवस्था लागू करने से हजारों वाहन मालिकों, ट्रक-बस आपरेटरों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- इंदौर में घरेलू गैस की किल्लत दूर! अब 2 से 3 दिन में होगी डिलीवरी, लेकिन कमर्शियल सिलिंडर पर संकट बरकरार

ऑपरेटरों की परेशानियां

पिछले कुछ समय से कई जिलों में एटीएस शुरू होने की प्रक्रिया के कारण फिटनेस जांच को लेकर वाहन मालिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। एआइएमटीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सबरवाल ने बताया कि संगठन ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक कमेटी के चेयरमैन सीएल मुकाती का कहना है कि इससे प्रदेश के वाहन मालिकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।