• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में मजदूर को 100 रुपये की जगह थमाया 16 हजार का बिजली बिल, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

नरसिंहपुर के ग्राम रीछई चीचली निवासी मजदूर जयनारायण ने जनसुनवाई में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि पिछले कुछ महीनों से औसतन 100 रुपये प्रतिमाह आ रहा थ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 09:48:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 09:48:21 PM (IST)
नरसिंहपुर में मजदूर को 100 रुपये की जगह थमाया 16 हजार का बिजली बिल, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
जनसुनवाई में पहुंचकर मजदूर ने उच्च अधिकारियों को सुनाई अपनी समस्या।

HighLights

  1. जनसुनवाई में गूंजा रीछई चीचली के मजदूर का दर्द
  2. मजदूर के घर आया ₹16,136 का बिजली बिल
  3. मीटर रीडिंग में गड़बड़ी या विभाग की लापरवाही?

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से आए 130 आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों को समय सीमा के भीतर हल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

मजदूर को थमाया 16 हजार का भारी-भरकम बिजली बिल

इस दौरान बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। तहसील गाडरवारा के ग्राम रीछई चीचली निवासी मजदूर जयनारायण ने जनसुनवाई में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके घर में लगे घरेलू मीटर का बिल पिछले कुछ महीनों से औसतन 100 रुपये प्रतिमाह आ रहा था, जिसे वह नियमित रूप से जमा भी कर रहा था। लेकिन पिछले महीने विभाग ने उसे अचानक 8,000 रुपये का बिल थमा दिया, जो इस महीने बढ़कर 16,136 रुपये हो गया है।


यह भी पढ़ें- MP को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग का 5 साल में होगा दोहरीकरण, 5236 करोड़ होंगे खर्च

प्रशासन से न्याय की गुहार और जांच के निर्देश

पीड़ित का कहना है कि मीटर रीडिंग और वास्तविक खपत के मुकाबले यह बिल पूरी तरह त्रुटिपूर्ण है और इतनी बड़ी राशि चुकाना उसके लिए नामुमकिन है। जयनारायण ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर बिल में सुधार किया जाए ताकि उसे आर्थिक और मानसिक परेशानी से राहत मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने बिजली विभाग को त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं।