• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Road: मालवा मिल-पाटनीपुरा रोड बंद हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए, अब तक नहीं बन पाया ब्रिज

मालवा मिल-पाटनीपुरा रोड बंद हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पुल का निर्माण अभी भी अधूरा है। इस मार्ग के बंद होने से रहवासी और दुकानदार परेशान हैं। नगर निगम ने दावा किया था कि पुल 90 दिन में पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अब तक इसका आधा काम ही हो सका है। दीपावली से पहले रोड पर आवागमन चालू होने की संभावना नहीं है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 08:22:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Jul 2025 08:30:49 AM (IST)
Indore Road: मालवा मिल-पाटनीपुरा रोड बंद हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए, अब तक नहीं बन पाया ब्रिज
मालवा मिल से पाटनीपुरा रोड। फाइल फोटो

HighLights

  1. व्यापार ठप होने से दुकानदार और व्यापारी परेशान।
  2. लोगों को गलियों में से होकर गुजरना पड़ रहा है।
  3. 100 साल पुराना था पुल, अब 100 फीट चौड़ा बन रहा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मालवा मिल-पाटनीपुरा रोड बंद हुए तीन माह से ज्यादा समय बीत चुका है। पुल का निर्माण अभी भी अधूरा है। इस मार्ग के बंद होने से रहवासी और दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि तीन माह से उनका व्यापार ठप पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशान आसपास की गलियों के रहवासी हैं।

मुख्य मार्ग बंद होने की वजह से वाहन चालक छोटी-छोटी गलियों से होकर गुजर रहे हैं। इस वजह से छोटी-छोटी गलियों में सुबह से लेकर देर रात तक यातायात का जबरदस्त दबाव रहता है। बच्चों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।


नगर निगम ने दावा किया था कि पुल 90 दिन में पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अब तक इसका आधा काम ही हो सका है। ऐसी स्थिति में दीपावली से पहले मालवा मिल से पाटनीपुरा रोड पर आवागमन चालू होने की संभावना नजर नहीं आ रही।

30 मार्च को बंद किया गया था पुल

naidunia_image

मालवा मिल-पाटनीपुरा सड़क को 30 मार्च 2025 को बंद किया गया था। दावा था कि वर्षाकाल शुरू होने से पहले इस सड़क पर बनाए जा रहे 30 मीटर चौड़े और 21 मीटर लंबे पुल का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम ने यह दावा भी किया था कि मालवा मिल से पाटनीपुरा जाने और पाटनीपुरा से मालवा मिल की तरफ आने के लिए वैकल्पिक मार्गों को उसने सुधार दिया है।

नागरिक इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे, लेकिन इन दावों में भी कोई सचाई नजर नहीं आई। वर्तमान में हालत यह है कि काजी की चाल सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों की स्थिति खराब है। गलियों में समझ नहीं आ रहा कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें। नगर निगम ने पिछले दिनों गलियों में पेचवर्क भी कराया था, लेकिन यह एक ही वर्षा में बह गया।

जर्जर हो चुका था पुराना पुल

मालवा मिल चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे के बीच बना पुल करीब 100 वर्ष पुराना था, जो अत्यंत जीर्णशीर्ण हो गया था। नए पुल के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये लागत आ रही है। इस पुल के तैयार होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

naidunia_image

पुराना पुल सकरा होने की वजह से यहां दिन में कई बार जाम लगता था। नया पुल बनने के बाद इस जाम से मुक्ति मिलेगी। पुराना पुल 40 फीट चौड़ा था जबकि नया पुल 100 फीट चौड़ा होगा।

यह भी पढ़ें : MP में गजब का फर्जीवाड़ा... एक ही नाम पर दो अलग-अलग जिलों में सरकारी टीचर बनीं दो सगी बहनें

दो महीने में यातायात शुरू हो जाएगा

हमने ठेकेदार को काम की गति बढ़ाने के लिए कहा है। काम स्लैब तक आ गया है। उम्मीद है कि दो माह में इस पुल पर यातायात शुरू हो जाएगा। - राजेंद्र राठौर, जनकार्य समिति प्रभारी नगर निगम इंदौर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।