इंदौर के साथ अग्रणी औद्योगिक व आर्थिक निवेश क्षेत्र बनेगा मालवा-निमाड़, 10 साल में 60 हजार करोड़ का होगा निजी निवेश
इंदौर आर्थिक क्षेत्र की योजना से मालवा-निमाड़ क्षेत्र देश के अग्रणी औद्योगिक, आर्थिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित होगा। इसके बनने से प्रदेश में आठ नए व्यावसायिक जिले तैयार होंगे।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 11:39:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 11:39:19 AM (IST)
इंदौर में आयोजित मप्र अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। -नईदुनियाHighLights
- मालवा-निमाड़ क्षेत्र देश के अग्रणी औद्योगिक, आर्थिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित होगा
- इसके बनने से प्रदेश में आठ नए व्यावसायिक जिले तैयार होंगे
- मप्र अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में ‘इंदौर आार्थिक क्षेत्र ‘ की घोषणा होगी
उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर : इंदौर आर्थिक क्षेत्र की योजना से मालवा-निमाड़ क्षेत्र देश के अग्रणी औद्योगिक, आर्थिक एवं निवेश केंद्र के रूप में विकसित होगा। इसके बनने से प्रदेश में आठ नए व्यावसायिक जिले तैयार होंगे।
इंदौर आर्थिक क्षेत्र में शामिल इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम, देवास, खरगोन, खंडवा और शाजापुर जिलों में निवेश बढ़ेगा। वर्ष 2035 तक इस क्षेत्र में 45 से 60 हजार करोड़ रुपये निजी निवेश व आठ से दस हजार करोड़ के सरकारी निवेश की संभावना है। नीति आयोग द्वारा इस सबंध में फाइनल रिपोर्ट जारी होने के बाद इंदौर में आयोजित मप्र अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में ‘इंदौर आार्थिक क्षेत्र ‘ की घोषणा होगी।
इंदौर आर्थिक क्षेत्र की मौजूदा स्थिति
- वर्तमान में 3.55 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था है यहां
- मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में इनका 27 प्रतिशत से अधिक योगदान
- राज्य के 60 फीसद से अधिक औद्योगिक निर्यात यहां से
अर्थव्यवस्था का आगामी लक्ष्य
- 2029 तक सात से आठ लाख करोड़
- 2047 तक 57.06 लाख करोड़
- 12 लाख से अधिक उच्च-कौशल रोजगार सृजित होंगे
- मन्युफैक्चरिंग, एग्री-प्रोसेसिंग, ज्ञान अर्थव्यवस्था, डिजिटल सेवाओं एवं विश्वस्तरीय पर्यटन का केंद्र बनाने की योजना
इन विकास योजनाओं से आर्थिक क्षेत्र का होगा विस्तार
औद्योगिक एवं विनिर्माण विकास
- पीथमपुर में 1,000 एकड़ में आटो एवं ईवी कंपोनेंट पार्क, बैटरी असेंबली एवं रीसाइक्लिंग पार्क।
- नेट्रैक्स को एशिया के अग्रणी ईवी परीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।
- रतलाम में फाेर्जिंग पार्क एंव उन्नत औद्योगिक क्लस्टर
फार्मा लाइफ साइंस एवं टेक्सटाइल
- पीथमपुर में लाइफ साइेंसे मैन्युफैक्चरिंग जोन
- रतलाम में फार्मा पार्क
- उज्जैन मेडिकल डिवाइस पार्क।
- धार में पीए मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क
- रतलाम टेक्निकल टेक्सटाइल हब
कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण
- उज्जैन-रतलाम में अंतरराष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग हब
- रतलामी सेव एवं नमकीन जीआई क्लस्टर
- धार में फल एवं कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर तथा खंडवा में एक्वा पार्क
पर्यटन एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था
- महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सर्किट का विकास।
- सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी।
- एकात्म धाम-2, नर्मदा रिवर क्रूज़, मांडव-मालवा हेरिटेज ट्रेल एवं वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा
ज्ञान अर्थव्यवस्था एवं कनेक्टिविटी
- आईआईटी इंदौर के निकट आईटी, जीसीसी एवं एआई इनोवेशन कैंपस।
- बिजनेस स्कूल एवं नालेज हब का विकास।
- 1,100 किमी राजमार्ग नेटवर्क, 864 किमी रेल अवसंरचना तथा इंदौर फ्यूचर सिटी का विकास।
देश के प्रमुख आर्थिक क्षेत्र से तुलना
- प्रमुख क्षेत्र सूरत आर्थिकी क्षेत्र विशाखापट्टनम आर्थिकी क्षेत्र इंदौर अार्थिकी क्षेत्र
- आबादी (2023 अनुमानित) 15.7 मिलियन 16.5 मिलियन 18.5 मिलियन
- क्षेत्रफल (वर्ग किमी में) 21,217 38,000 49,262
- जीडीपी (वित्तीय वर्ष 2023) 6.85 लाख करोड़ 4.94 लाख करोड़ 3.56 लाख करोड़
- जीडीपी पर केपिटा (वित्तीय वर्ष 2023) 3.71 लाख रुपये 3 लाख रुपये 1.92 लाख रुपये
यह भी पढ़ें- सीएम यूथ कॉन्क्लेव में भारी बवाल, जुबिन नौटियाल के कॉन्सर्ट में पुलिस से भिड़े युवा, जमकर उछलीं कुर्सियां