
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मनभावन नगर निवासी 18 वर्षीय युवती ने दोस्त विकास मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। आरोपित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।
शुभ लाभ वैली आशीष नगर निवासी विकास पुत्र संतोष मिश्रा से युवती की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि वह उससे 56 दुकान स्थित एक कैफे में मिली और विकास दबाव बनाकर घर ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। 25 अक्टूबर को भी उसने जबरदस्ती का प्रयास किया। पीड़िता ने स्वजन को घटना बताई और तिलक नगर थाना में शिकायत कर केस दर्ज करवाया।
तेजाजी नगर पुलिस ने भी 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर गणेश सुरागे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। महिला मायके में रह रही थी। उसने महिला से शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बनाए थे।
यह भी पढ़ें- विदिशा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म पर बवाल, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, आरा मशीन सील कर भेजा जेल
महिला थाना पुलिस ने बाणगंगा निवासी 45 वर्षीय महिला की शिकायत पर गोपालराव पुत्र रमेश राय सोनेने निवासी सुंदर नगर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई है। तुकोगंज निवासी 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर संदीप पुत्र राजाराम जिनवाल निवासी मालवा मील के खिलाफ केस दर्ज किया है।