• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

करोड़पति निकला इंदौर की सड़कों पर भीख मांगने वाला 'मांगीलाल'... 3 पक्के मकान, कार के लिए रखा ड्राइवर; ब्याज पर देता है पैसे

इंदौर के सराफा की सड़कों पर भिख मांगने वाले एक भिखारी ने सबको चौंका दिया है। जांच में सामने आया है कि वह भिखारी करोड़पति है। वह तीन पक्के मकान और कार ...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 18 Jan 2026 03:32:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Jan 2026 08:01:03 AM (IST)
करोड़पति निकला इंदौर की सड़कों पर भीख मांगने वाला 'मांगीलाल'... 3 पक्के मकान, कार के लिए रखा ड्राइवर; ब्याज पर देता है पैसे
लकड़ी की फिसलने वाली गाड़ी, पीठ पर बैग और हाथ में जूते के साथ सराफे में मांगीलाल

HighLights

  1. सराफा के व्यापारियों को ब्याज पर कर्ज देता था भिखारी
  2. भिक्षुक मांगीलाल करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला
  3. मांगीलाल के पास तीन ऑटो है, वह इसे किराए पर चलाता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने शनिवार को ऐसे भिक्षुक का रेस्क्यू किया, जिससे हर किसी को चौंका दिया। सराफा क्षेत्र में वर्षों से भीख मांगने वाला भिक्षुक मांगीलाल हकीकत में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला।

लकड़ी की फिसलने वाली गाड़ी, पीठ पर बैग और हाथ में जूते के सहारे सराफा में दिखाई देने वाला मांगीलाल लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाकर रोजाना सैकड़ों रुपये कमा रहा था। वह लोगों पास जाकर खड़ा हो जाता था और लोग बगैर मांगे रुपये दे देते थे। पूछताछ में मांगीलाल ने बताया कि रोजाना लोगों से पांच सौ से एक हजार रुपये मिल जाते थे। भिक्षावृत्ति से मिले रुपये उसने सराफा क्षेत्र में ही कुछ व्यापारियों को ब्याज पर भी दिए।


दरअसल इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए रेस्क्यू दल गठित किए है। इन दलों ने शनिवार को सराफा क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करने वाले मांगिलाल का रेस्क्यू किया।

भिखारी के पास 3 पक्के मकान

naidunia_image

रेस्क्यू दल के नोडल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि सराफा क्षेत्र से लगातार भिक्षावृत्ति की शिकायतें के बाद मांगीलाल का रेस्क्यू किया। मांगीलाल ने पूछताछ में बताया कि उसके पास शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान हैं। इसमें भगत सिंह नगर में 16 बाय 45 फीट का तीन मंजिला मकान, शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का दूसरा पक्का मकान और अलवास में 10 बाय 20 फीट का एक बीएचके का मकान है।

ऑटो किराए पर दिया है, कार चलाने के लिए ड्राइवर रखा

अलवास का मकान शासन द्वारा रेड क्रास की मदद से विकलांगता के आधार पर दिया गया था। मांगीलाल के पास तीन ऑटो भी है, जिनको वह किराए पर चलाता है। इसके अलावा मांगीलाल के पास एक डिजायर कार भी है, जिसको चलाने के लिए ड्रायवर भी रखा हुआ है। मांगीलाल अलवास में अपने माता-पिता के साथ रहता है। इसके दो भाई भी है, जो अलग रहते है।

प्रति दिन के हिसाब से ब्याज

मांगीलाल ने पुछताछ में बताया कि उसने सराफा क्षेत्र में कई लोगों को ब्याज पर पैसे दिए है। इन्ही रुपये का ब्याज लेने के लिए वह सराफा आता है। वह सराफा में एक दिन और एक सप्ताह के ब्याज पर रुपये देता है।जिसका ब्याज रोजना लेने के लिए सराफा आता है। वह किसी से जबरदस्ती रुपये नहीं मांगता है, लोग ऐसे ही रुपये दे देते है।

यह भी पढ़ें- SIR in MP: इंदौर में तार्किक त्रुटि वाले 5.79 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

इंदौर में फरवरी 2024 से शुरू हुआ अभियान

  • फरवरी 2024 से भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान शुरू किया।
  • शहर में 6500 भिक्षुक प्रारंभिक सर्वे में सामने आए थे।
  • 4500 भिक्षुक की काउंसलिंग कर भिक्षावृत्ति छुडाई
  • 1600 का रेस्क्यू कर उज्जैन में सेवाधा आश्रम भेजा।
  • 172 बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराया गया।
  • 800 लोगों की काउंसलिंग कर पुनर्वास कराया गया।

जिले में लगातार भिक्षावृत्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में सराफा से भी मांगीलाल का रेस्क्यू किया गया। जिसके पास मकान और गाडी होने के साथ ब्याज पर रुपये देने की पुष्टि हुई है। जिले में भिक्षावृत्ति करने वालों और इसको बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

-रजनीश सिन्हा, जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग