• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

झाबुआ में 1 नवंबर से दूध के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी, दुग्ध संघ की बैठक में बड़ा फैसला

मीटिंग में सभी सदस्यों ने मिलकर इस बात पर चर्चा की कि वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गाय और भैंस की खरीद के साथ-साथ उनके पालन-पोषण में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री के दाम काफी बढ़ चुके हैं।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 06:23:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 06:26:20 PM (IST)
झाबुआ में 1 नवंबर से दूध के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी, दुग्ध संघ की बैठक में बड़ा फैसला
झाबुआ में 1 नवंबर से दूध के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पेटलावद में 1 नवंबर से 5 प्रति लीटर महंगा होगा दूध
  2. पशुपालकों और विक्रेताओं की बैठक में आम सहमति
  3. चारा, खली और पशु आहार के दाम बढ़ने से कीमत बढ़ी

नईदुनिया न्यूज, झाबुआ। पेटलावद में दुग्ध संघ द्वारा एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी दूध विक्रेता और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर इस बात पर गहन चर्चा की कि वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गाय और भैंस की खरीद के साथ-साथ उनके पालन-पोषण में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री—जैसे भूसा, खली, कपासिया और पशु आहार के दाम काफी बढ़ चुके हैं। इसके अलावा मजदूरी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से दूध उत्पादन की लागत भी काफी अधिक हो गई है।

बैठक में सदस्य अंकुर जगदीश गुर्जर, वीरेंद्र सिंह, रमेश गुर्जर, तेजकरण कोदा काग, शंभूलाल, नाना परमार, कमलेश रामलाल हामड़, कुलदीप शांतिलाल पटेल, पवन प्रकाश गुर्जर आदि ने बताया कि पशु पालने और दूध के व्यवसाय में आ रही इन आर्थिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए सभी दूध विक्रेता सदस्यों ने आपसी सहमति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 1 नवंबर से गाय और भैंस के दूध में प्रति लीटर 5 रुपये की वृद्धि की जाएगी।


यह भी पढ़ें- बालाघाट में दूध पीने के दौरान आई खांसी, डेढ़ साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

यह फैसला दुग्ध संघ के सभी सदस्यों की मौजूदगी और उनकी सहमति से लिया गया है। इस बैठक में लिए गए निर्णय के दौरान दुग्ध संघ पेटलावद के सदस्य प्रेम गोपाल गुर्जर, नारायण गोविंद गोयल, कन्हैयालाल रणछोड़ आंजना, पवन बाबूलाल गुर्जर (लाला), गिरधारी लाल गणपत गुर्जर, सत्यनारायणदास बैरागी, नमन देवकीनंदन जोशी, चेतन कालूसिंह गुर्जर, दशरथ गणपत गुर्जर, देवा ईश्वरलाल गुर्जर, किशनलाल पारगी, जयंत आंजना, चंदनमल शांतिलाल गुर्जर, दामोदर गुर्जर उन्डवा, गौतम रामकिशन गुर्जर, सुनील रामचंद्र चौधरी और संजय रतनलाल आंजना मौजूद थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।