• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Milk Rate in Indore: दुग्‍ध संघ की मांग, छोटे दूध उत्पादकों को मिले प्रति लीटर पांच प्रतिशत की सब्सिडी

Milk Rate in Indore: दुग्‍ध संघ ने खुले दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर कम करने का फैसला किया है। कपास्या खली और चापड़ के दाम कम होने के बाद कीमत में य...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 02 Oct 2023 08:19:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Oct 2023 08:28:10 AM (IST)
Milk Rate in Indore: दुग्‍ध संघ की मांग, छोटे दूध उत्पादकों को मिले प्रति लीटर पांच प्रतिशत की सब्सिडी
इंदौर में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर कम

HighLights

  1. दुग्‍ध संघ का फैसला
  2. दो रुपये लीटर कम हुए दूध के दाम
  3. दो साल बाद कम हुई कीमत

Milk Rate in Indore इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दो साल बाद शहर में खुले दूध के भाव में दो रुपये प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। दुग्ध संघ के इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं को राहत मिली। अभी तक उपभोक्ताओं को जो दूध 58 रुपये प्रति लीटर में मिलता था वह अब एक अक्टूबर से घर पहुंच सेवा सहित 56 रुपये प्रति लीटर में मिलने लगेगा। खुला दूध दुकानों पर 62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था, वह अब 60 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

दूध विक्रेता संघ की ये मांग

अभी दूध विक्रेता किसानों से 8.40 रुपये प्रति फैट के हिसाब से दूध ले रहे थे। अब किसानों से 8.10 रुपये प्रति फैट के हिसाब से दूध लिया जाएगा। दूध विक्रेता संघ ने राज्य शासन से छोटे दूध उत्पादकों को प्रति लीटर पांच प्रतिशत की सब्सिडी देने की मांग की है। इससे दूध उत्पादकों का रजिस्ट्रेशन भी बढ़ेगा और वे रजिस्टर्ड व्यापारियों को दूध की बिक्री कर पाएंगे।


naidunia_image

कपास्या खली और चापड़ के दाम कम

इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला के मुताबिक, अच्छी बारिश होने से हरे चारे की उपलब्धता और कपास्या खली के भाव में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल, चापड़ में 700 से 550 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट होने से दूध उत्पादन के लागत मूल्य में आंशिक कमी आई है। दूध की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए फैट प्रणाली से दूध का क्रय-विक्रय किया जाना तय किया गया है।