• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर को सुपर स्वच्छ लीग में जगह नहीं मिलने की वजह हुई साफ, 'स्वच्छ शहर जोड़ी' श्रेणी बनी वजह

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार सुपर स्वच्छ लीग के तीन प्रमुख विजेता शहरों में नवी मुंबई, सूरत और विजयवाड़ा को शामिल किया गया। इस सूची में इंदौर का नाम नहीं होने पर सवाल उठे थे।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:37:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:37:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर को सुपर स्वच्छ लीग में जगह नहीं मिलने की वजह हुई साफ, 'स्वच्छ शहर जोड़ी' श्रेणी बनी वजह
इंदौर को सुपर स्वच्छ लीग में जगह नहीं मिलने की वजह हुई साफ

HighLights

  1. जोड़ी श्रेणी में होने के कारण सुपर स्वच्छ लीग में नहीं था इंदौर
  2. इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान
  3. पुरस्कार घोषणा के तीन दिन बाद भी जारी नहीं हुए स्कोर कार्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार सुपर स्वच्छ लीग के तीन प्रमुख विजेता शहरों में नवी मुंबई, सूरत और विजयवाड़ा को शामिल किया गया। इस सूची में इंदौर का नाम नहीं होने पर सवाल उठे थे। अब केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में शामिल शीर्ष शहरों को सुपर स्वच्छ लीग में नहीं रखा गया था। यानी इंदौर इस श्रेणी से बाहर नहीं हुआ, बल्कि उसे जोड़ी श्रेणी में शामिल होने के कारण लीग में जगह नहीं मिली।

मार्गदर्शक शहर के रूप में इंदौर ने देपालपुर को दिया सहयोग

इस व्यवस्था के तहत इंदौर नगर निगम ने मार्गदर्शक शहर के रूप में देपालपुर को स्वच्छता के अलग-अलग मापदंडों पर तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग दिया। दोनों शहरों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला। हालांकि यह पुरस्कार दोनों शहरों के साझा प्रदर्शन का है, इसे इंदौर की व्यक्तिगत राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग नहीं माना जा सकता।


अहमदाबाद से दो अंक आगे बताया जा रहा इंदौर

इधर, स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा के तीन दिन बाद भी शहरों के स्कोर कार्ड और डैशबोर्ड जारी नहीं हुए हैं। इससे अलग-अलग शहरों के प्रदर्शन की पूरी तस्वीर सामने नहीं आ सकी है। जानकारों के मुताबिक, अहमदाबाद ने सानंद के साथ सुपर स्वच्छ जोड़ी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर को अहमदाबाद से दो अंक अधिक मिले हैं। स्कोर कार्ड जारी होने के बाद ही इस अंतर की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल-ग्वालियर के 10.47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्मार्ट मीटर से बिल पर 10.30 करोड़ की छूट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।