• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon Update : इंदौर में अगले तीन दिन छिटपुट बारिश के आसार, दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी हुई

बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिक...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 07:58:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 07:58:37 AM (IST)
Monsoon Update : इंदौर में अगले तीन दिन छिटपुट बारिश के आसार, दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी हुई
दिनभर छाए रहे बादल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी ही हुई
  2. अभी दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम जारी रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने व्यक्त की है
  3. एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर इस मानसून सीजन में अब तक 329.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी ही हुई। अभी दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम जारी रहने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने व्यक्त की है। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर इस मानसून सीजन में अब तक 329.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

मौसम विज्ञनियों के मुताबिक वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम नहीं है। वही एक द्रोणिका द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में आगामी तीन दिन तक बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा ही होगी।


बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था।

बुधवार को बादल छाए और शहर में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी बादल छाएंगे और शहर में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

महाराष्ट्र में भारी वर्षा के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त एवं संचालन बहाल

इंदाैर : महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन पुनः बहाल किया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार आठ जुलाई को इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-असारवा एक्सप्रेस निरस्त रही। नौ जुलाई को असारवा से चलने वाली ट्रेन असारवा-इंदौर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, आठ जुलाई को इंदौर से चलने वाली ट्रेन दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब रात आठ बजकर 10 मिनिट बजे री-शिड्यूल होकर अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।

रतलाम में तेज बारिश से सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी, कई जगह गाड़ी सहित गिरे लोग