• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में तेज बारिश से सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी, कई जगह गाड़ी सहित गिरे लोग

Rain in Ratlam: रतलाम में मानसून की सक्रियता बढ़ने से मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। शहर में कई जगह जल निकासी नहीं होने से सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 09:51:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 10:50:31 AM (IST)
रतलाम में तेज बारिश से सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी, कई जगह गाड़ी सहित गिरे लोग
रतलाम में सड़कों पर भरे पानी में फिसलकर गिरे वाहन चलाने वाले।

HighLights

  1. जल निकासी नहीं होने से सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया
  2. सैलाना के केदारेश्वर मंदिर पर बारिश के बाद झरना शुरू हो गया है
  3. जिलेभर में 80 प्रतिशत से अधिक बोवनी, औसत 169.75 मिमी वर्षा हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रतलाम जिले में अब मानसून की सक्रियता से माहौल बदलता जा रहा है। रुक-रुककर कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश (Rain in Ratlam) का दौर चल रहा है। मंगलवार सुबह के बाद शाम साढ़े चार बजे जोरदार गरज-चमक के साथ झमाझम का दौर शुरू हुआ। शहर में कई स्थानों पर जल निकासी नहीं होने से सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी बहने लगा।

मौसम साफ रहने के दौरान किसान परिवार के साथ खरीफ सीजन की सोयाबीन, मक्का, कपास आदि की बोवनी कर रहे हैं। सहायक संचालक कृषि भीका वास्के ने बताया कि जिले में अब तक 80 फीसद से अधिक बोवनी हो चुकी है। दो-चार दिन में शत-प्रतिशत बोवनी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।


मंगलवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए बीते चौबीस घंटों के दौरान जिले में औसत 34.38 मिमी वर्षा हुई। आलोट तहसील में नौ मिमी, जावरा में 51 मिमी, ताल में आठ मिमी, पिपलौदा में 56 मिमी, बाजना में 12 मिमी, रतलाम में 70 मिमी, रावटी में 34 मिमी, सैलाना तहसील में 35 मिमी वर्षा हुई।

naidunia_image

हालांकि जिला गत वर्ष की तुलना में काफी पीछे हैं। गत वर्ष अब तक जिले में औसत 336.88 मिमी वर्षा हुई थी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह की आर्द्रता 95 प्रतिशत व शाम की 94 प्रतिशत रही, जो सोमवार को क्रमश: 90 व 73 प्रतिशत थी।

बिनोबा नगर में खुले नाले और तेज बहाव से खतरा

शहर के विनोबा नगर–जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम मार्ग पर दो निजी स्कूल के समीप बना खुला नाला वर्षाकाल के दौरान गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। लगातार वर्षा से नाले में तेज बहाव होने के कारण पानी खुले हिस्से से गुजर रहा है। वर्षा के समय सड़क पर पानी भर जाने से यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां समाप्त हो रही है और नाला कहां से शुरू हो रहा है।

naidunia_image

इसी मार्ग से प्रतिदिन दोनों विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक आवागमन करते हैं। यह मार्ग रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए भी प्रमुख रास्तों में शामिल है। तेज बहाव और खुले नाले के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

naidunia_image

केदारेश्वर में गिरने लगा झरना

सैलाना क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही वर्षा के बाद सैलाना-सरवन मार्ग स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पर प्राकृतिक झरना गिरने लगा है। झरना शुरू होते ही मंदिर परिसर का प्राकृतिक सौंदर्य निखर उठा है।

naidunia_image

चारों ओर फैली हरियाली ने इस रमणीय स्थल की छटा को और आकर्षक बना दिया है। वर्षा के साथ सक्रिय हुए इस झरने का आनंद लेने के लिए आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : एमपी में मानसून की तूफानी रफ्तार, इंदौर-जबलपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट