• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 25 से ज्यादा घी और खाद्य उत्पाद असुरक्षित, वापस बुलाने के आदेश के साथ इन्हें नहीं खरीदने की अपील की

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले 25 से अधिक उत्पादों के खिलाफ कड़...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 08:45:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 08:45:53 AM (IST)
इंदौर में 25 से ज्यादा घी और खाद्य उत्पाद असुरक्षित, वापस बुलाने के आदेश के साथ इन्हें नहीं खरीदने की अपील की
इंदौर में 25 से ज्यादा घी और खाद्य उत्पाद असुरक्षित। -एआई इमेज

HighLights

  1. खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले 25 से अधिक उत्पादों के खिलाफ कड़ा एक्शन
  2. असुरक्षित पाए जाने के बाद इन उत्पादों का पूरा स्टॉक बाजार से वापस मंगाने के आदेश
  3. बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले 25 से अधिक उत्पादों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। लैब जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद इन उत्पादों का पूरा स्टॉक बाजार से वापस मंगाने और बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इंदौर में श्री मूल एगमार्क शुद्ध घी, वस्तु एगमार्क देसी घी, गसांता प्रीमियम काउ घी और गुमर योर काउ घी के विभिन्न साइज और बैच रीकॉल की श्रेणी में रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त पीवर इंदौरी लाल मिर्च पाउडर बैच नंबर- पी.एस.02 की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।


इन बैच नंबरों वाले उत्पादों को न खरीदें

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इन बैच नंबरों वाले उत्पादों को न खरीदें और यदि उपलब्ध हों तो तुरंत लौटाएं। साथ ही, विक्रेताओं को इनका भंडारण व क्रय-विक्रय तुरंत बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिबंधित उत्पादों को असुरक्षित होने पर वापस बुलाया गया है

बता दें कि जिन प्रतिबंधित उत्पादों को असुरक्षित होने पर वापस बुलाया गया है, उसमें से बहुत सा स्टॉक अब तक मार्केट में खप जाने की आशंका है। शहर के आसपास के इलाकों में भी सप्लाई किया जाता है, ऐसे में आशंका है कि यह असुरक्षित बैच का माल कई लोगों के घरों तक पहुंच गया है।

विश्व स्पाइन दिवस पर ईपीएफओ में स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित

इंदौर। विश्व रीढ़ की हड्डी दिवस (वर्ल्ड स्पाइन डे) के अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य एवं उसकी देखभाल को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय आयुक्त रमेश कुमार एवं अतिरिक्त आयुक्त श्री मोहम्मद शेख उपस्थित हुए।

आयोजन में विशेष रूप से कार्यालयों में लंबे समय तक टेबल-कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करने से होने वाली स्पाइन संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने सही बैठने की मुद्रा, नियमित शारीरिक गतिविधियों और समय-समय पर काम के बीच ब्रेक लेने के महत्व को समझाया।

फिजियोथेरेपिस्ट रेहान फ्रांसिस ने सरल व्यायाम एवं दैनिक गतिविधियों के माध्यम से रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने और संभावित समस्याओं से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें- रतलाम में मिठाई खाने से ढाई साल के बच्चे की मौत, माता-पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, नमकीन दुकान पर हंगामा