• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में मिठाई खाने से ढाई साल के बच्चे की मौत, माता-पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, नमकीन दुकान पर हंगामा

मिठाई खाने के बाद एक परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान ढाई वर्षीय की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता मंदसौर के अस्पताल में भर्ती ...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 10:04:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 10:04:17 PM (IST)
रतलाम में मिठाई खाने से ढाई साल के बच्चे की मौत, माता-पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, नमकीन दुकान पर हंगामा
देवश्री नमकीन भंडार से खरीदी मिठाई बनी जानलेवा। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. देवश्री नमकीन भंडार से खरीदी मिठाई बनी जानलेवा
  2. मिठाई खाने से मासूम की मौत पर भड़के ग्रामीण
  3. देवश्री नमकीन भंडार से ली गई थी मावा मिठाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जावरा/रतलाम। रिंगनोद थाना क्षेत्र के बिनोली गांव में मिठाई खाने के बाद एक परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान ढाई वर्षीय आर्यन गोस्वामी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता ईश्वर गोस्वामी और टीना गोस्वामी मंदसौर के अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वजन ने जावरा की पुरानी धान मंडी स्थित देवश्री नमकीन भंडार से खरीदी मिठाई खाने के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है। दोपहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण दुकान पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।


खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने देवश्री नमकीन भंडार के संचालक सत्यनारायण अग्रवाल की मौजूदगी में निरीक्षण किया। दुकान में मावा और शक्कर से बनी करीब पांच किलो मिठाई संग्रहित मिली। मिठाई और लौंग सेव के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

मिठाई खाने के बाद बिगड़ी थी हालत

स्वजन ने बताया कि ईश्वर गोस्वामी मजदूरी के लिए जावरा गए थे। लौटते समय बच्चे के कहने पर वे 200 रुपये किलो के भाव से एक किलो मिठाई लेकर घर पहुंचे। रात करीब 9 बजे ईश्वर, उनकी पत्नी टीना और बेटे आर्यन ने मिठाई खाई। इसके बाद रात 12 से 1 बजे के बीच तीनों को उल्टी-दस्त होने लगे।

पहले स्थानीय डॉक्टरों से उपचार कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। सुबह करीब 5 बजे बच्चे को मंदसौर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। माता-पिता का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- एमपी में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को राहत, हाई कोर्ट ने सरकार की अपील की खारिज, पूर्व फैसलों के आधार पर राहत बरकरार

परिजनों के आरोप और पुलिस जांच

मृतक के ताऊ गोपाल गिरी गोस्वामी और चाचा कालू गिरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि बची हुई करीब आधा किलो मिठाई लेकर दुकान पर पहुंचने पर दुकानदार से इलाज के खर्च को लेकर बात हुई।

दुकानदार ने 1500 रुपये दिए और बची हुई मिठाई वापस ले ली। बाद में दुकान से मिठाई का संबंधित बैच हटा दिया गया। थाना प्रभारी रिंगनोद जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि मौत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्वजनों के कथन व मिठाई के परीक्षण की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।