• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP High Court: संजय ठाकरे हत्याकांड के आरोपित हाई कोर्ट में हुए पेश, कोर्ट ने कहा अब हर पेशी पर आना होगा

MP High Court: 1 अप्रैल 2011 की रात जब संजय ठाकरे कार से घर लौट रहे थे आरोपितों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 26 Oct 2023 02:25:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Oct 2023 03:08:41 PM (IST)
MP High Court: संजय ठाकरे हत्याकांड के आरोपित हाई कोर्ट में हुए पेश, कोर्ट ने कहा अब हर पेशी पर आना होगा

HighLights

  1. 19 अक्टूबर को हुई सुनवाई में सिर्फ एक आरोपित उपस्थित हुआ था।
  2. संजय ठाकरे अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।
  3. अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम, प्रशासन, लोकायुक्त में की थी।

MP High Court: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश के सबसे चर्चित संजय ठाकरे हत्याकांड के आरोपित गुरुवार को हाई कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। सत्र न्यायालय ने प्रकरण के सभी आरोपितों को दोषमुक्त दिया था। ठाकरे परिवार और अभियोजन ने सत्र न्यायालय के इस फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील प्रस्तुत की है। कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए ग्राह्य करते हुए सभी आरोपितों को उपस्थित होने को कहा था।

19 अक्टूबर को हुई सुनवाई में सिर्फ एक आरोपित उपस्थित हुआ था। इंदौर में हाई कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी आरोपितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा था। अपीलार्थी की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट एमएस चौहान ने बताया कि गुरुवार को सभी आरोपित न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो गए। कोर्ट मामले में अब 28 नवंबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने सभी आरोपितों को हर पेशी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है।


naidunia_image

ये हैं आरोपित

किशोर पटेल, कमलेश वर्मा, सोनू चौधरी, राहुल चौधरी, राजकुमार चौहान, कमल पटेल, वीरेंद्र चौधरी, विनय पांडे और राहुल मिशल।

यह था मामला

संजय ठाकरे तुलसी नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष थे और क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे। प्रकरण के मुख्य आरोपित किशोर पटेल की पत्नी हेमलता उस वक्त सरपंच थी। संजय ठाकरे ने सरपंच पति द्वारा तुलसी नगर और महालक्ष्मी नगर में किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम, प्रशासन, लोकायुक्त में की थी।

आरोप यह है कि 1 अप्रैल 2011 की रात जब ठाकरे कार से घर लौट रहे थे आरोपितों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। 14 दिसंबर 2020 को सत्र न्यायालय ने आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने का हवाला देते हुए दोषमुक्त कर दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर हुई है।