• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 20 से ज्‍यादा लोगों की हुई घर वापसी, मुस्लिम धर्म छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म, देखिये वीडियो

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा ने बताया कि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में इससे पहले अप्रैल माह में भी 9 लोगों ने घर वापसी की थी।...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 12:50:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Jun 2024 10:13:01 PM (IST)
MP News: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 20 से ज्‍यादा लोगों की हुई घर वापसी, मुस्लिम धर्म छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म, देखिये वीडियो
धर्मांतरण के दौरान खजराना गणेश मंदिर में हवन भी किया गया।

HighLights

  1. गंगा जल ग्रहण कर अपनाया हिंदू धर्म।
  2. इसके लिए कलेक्टोरेट में आवेदन दिया था।
  3. खजराना गणेश मंदिर में हुआ शुद्धि हवन।

इंदौर। शहर में 30 लोगों ने धर्मांतरण कर घर वापसी की। आयोजन स्‍थानीय खजराना गणेश मंदिर में हुआ। इसके लिए विधि-विधान से खजराना गणेश मंदिर में पूजन -पाठ और हवन किया गया। सनातन धर्म से प्रभावित होकर इन लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है।

धर्मांतरण के बाद 58 वर्षीय जमीन बी जमना बाई, 34 वर्षीय नीलोफर शेख निकिता, 34 वर्षीय अक्षा शेख आकांक्षा और रज्जाक अब रोहित के नाम से पहचाना जाएगा।

जानकारी के अनुसार कानूनन धर्मांतरण के लिए इन लोगों ने इंदौर कलेक्टोरेट में आवेदन भी दिया था। इसके बाद यह आयोजन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण कर रहे सभी लोगों की घर वापसी हो रही है। मुस्लिम धर्म छोड़ इन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

इसमें से रोहित पहले हिंदू ही था। उसने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब फिर से वह हिंदू धर्म अपना रहा है।

आज हिंदू धर्म अपनाने वाले लोगों में इंदौर के साथ आसपास के शहरों के लोग शाम‍िल हैं। इंदौर के सबसे अधि‍क एक दर्जन लोगों ने घर वापसी की है। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी हैं।

इससे पहले 27 अप्रैल को भी खजराना गणेश मंदिर में 9 लोगों की घर वापसी हुई थी। इनकी घर वापसी गोमूत्र और गंगाजल ग्रहण कर शुद्धिकरण कर करवाई गई थी।

इनका शुद्धिकरण और हवन करवाकर खजराना गणेश मंदिर में पूजन कराया गया था। धर्मांतरण करने वालों में 3 लोग इंदौर और 6 लोग मंदसौर के थे। बाद में इन लोगों को कट्टरपंथियों के विरोध का समाना भी करना पड़ा।