• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MP SET: एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 71% रही उपस्थिति, 9 पर नकल के मामले दर्ज

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शिक्षकों के लिए होने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) रविवार को संपन्न हुई। जहां प्रदेशभर में बनाए गए 309 के...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 08:24:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 08:24:01 PM (IST)
MP SET: एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 71% रही उपस्थिति, 9 पर नकल के मामले दर्ज
प्रदेश में 71% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा।

HighLights

  1. प्रदेश में 71% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  2. स्मार्ट वॉच के साथ पकड़े गए 5 अभ्यर्थी
  3. इंदौर में रही सबसे ज्यादा उपस्थिति

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शिक्षकों के लिए होने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) रविवार को संपन्न हुई। जहां प्रदेशभर में बनाए गए 309 केंद्रों पर 71 फीसद उपस्थिति दर्ज की गई। एक लाख तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

उज्जैन में स्मार्ट वाच के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी

खासबात यह है कि नकल रोकने के लिए केंद्रों पर सख्ती होने के बावजूद कई अभ्यर्थी स्मार्ट वाच पहनकर परीक्षा कक्ष तक पहुंच गए। उज्जैन के विभिन्न केंद्रों पर यह गड़बड़ी देखी गई। जहां पांच अभ्यर्थियों के खिलाफ नकल प्रकरण बनाया है। अधिकारियों के मुताबिक बाकी शहरों में बेहतर ढंग से परीक्षा खत्म हुई है। अगले कुछ दिनों के भीतर विषयवार प्रावधिक उत्तरकुंजी जारी की जाएगी।


विषयवार आंकड़े और इंदौर में परीक्षा का हाल

हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, वाणिज्य, विज्ञान, मराठी, उर्दू और गणित सहित 31 विषयों में सेट परीक्षा हुई। प्रदेशभर से 1 लाख 46 हजार में से 1 लाख 3 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। अकेले इंदौर जिले में 100 केंद्रों पर 75 फीसद अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जिसमें 28 हजार 500 अभ्यर्थी शामिल है।

केंद्रों पर सुरक्षा जांच और प्रवेश की प्रक्रिया

केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से चालीस मिनट पहले अभ्यर्थी पहुंचने लगे। होलकर साइंस, ओल्ड जीडीसी, न्यू जीडीसी, एसजीएसआइटीएस सहित कई केंद्र थे। यहां नकल रोकने के लिए दो से तीन स्तर पर अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। कई वस्तुओं पर प्रतिबंध होने के बावजूद अभ्यर्थी स्मार्ट वाच और ब्लूटूथ डिवाइस लेकर पहुंचे। केंद्राध्यक्षों ने परीक्षा देने के पहले ही बाहर रखवाए।

परीक्षा कक्ष के नियम और ओएमआर शीट का वितरण

फोटो आइडी प्रूफ और प्रवेश पत्र दिखाने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया। 15 मिनट पहले ओएमआर शीट वितरित की गई। सुबह 11:55 बजे प्रश्नपत्र दिए गए। मगर उसके पहले केंद्राध्यक्षों ने अभ्यर्थियों से समझाया कि को निर्धारित स्याही वाला पेन और पारदर्शी पानी की बोतल के अलावा कक्ष में अन्य किसी वस्तु की अनुमति नहीं दी गई है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठते सवाल

खड़े हो रहे सवाल आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने को पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। बावजूद इसके अभ्यर्थी कैसे स्मार्ट वाच पहनकर कक्ष में पहुंच गए। इसे लेकर अब सवाल खड़े हो रहे है। परीक्षा के दौरान 9 प्रकरण बनाए गए, जिसमें अकेले पांच उज्जैन में बने है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 40 हजार यात्रियों को राहत, होली पर चलेगी 1100 बसें, बस संचालकों ने लिया फैसला

तार्किक प्रश्नों और विषय आधारित पेपर का विश्लेषण

तार्किक प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी दोपहर 12 से 3 बजे के बीच पेपर हुए, जिसमें सामान्य अध्ययन और विषय आधारित पेपर शामिल थे। 100 अंकों का सामान्य अध्ययन पेपर में 50 प्रश्न पूछे गए। सामान्य योग्यता, तर्कशक्ति, भाषा व सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न थे। अधिकांश विद्यार्थी तार्किक प्रश्नों में उलझे गए। पेपर को एक घंटे में हल करना था।

आयोग का आधिकारिक बयान

जबकि पेपर का दूसरा हिस्सा विषय आधारित था। 200 अंक पेपर में 100 प्रश्न आए। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि उज्जैन में सबसे ज्यादा नकल प्रकरण बने है। पांच अभ्यर्थी स्मार्ट वाच पहने थे।