• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में 40 हजार यात्रियों को राहत, होली पर चलेगी 1100 बसें, बस संचालकों ने लिया फैसला

इंदौर से संचालित होने वाली 1100 बसों की पहिये होली पर नहीं थमेंगे। इन बसों से 40 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन सफर करते है, जो आसपास के कस्बों और जिलों...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 07:55:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 07:55:43 PM (IST)
इंदौर में 40 हजार यात्रियों को राहत, होली पर चलेगी 1100 बसें, बस संचालकों ने लिया फैसला
40 हजार से अधिक यात्रियों को राहत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. होली पर जारी रहेगा बसों का संचालन
  2. 40 हजार से अधिक यात्रियों को राहत
  3. इंदौर से चलती है प्रतिदिन 1100 बसें

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश में नई परिवहन नीति को लेकर प्रस्तावित 2 मार्च की अनिश्चितकालीन बस हड़ताल फिलहाल टल गई। निजी बस संचालकों ने सरकार के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल टाल दी। इससे इंदौर से संचालित होने वाली 1100 बसों की पहिये होली पर नहीं थमेंगे। इन बसों से 40 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन सफर करते है, जो आसपास के कस्बों और जिलों तक जाते है। इनको होली पर परेशानी नहीं उठाना होगी।

बस संचालकों ने लिया निर्णय

नई परिवहन नीति पर संशोधन और वर्तमान व्यवस्था यथावत रखने के आश्वासन के बाद निजी बस संचालकों ने बसों की हड़ताल टाल दी। प्राइम रूट बस ओनर्स एसोसिएशन सहित प्रदेश के विभिन्न मोटर मालिक संगठनों ने पहले नई परिवहन व्यवस्था का विरोध करते हुए बस संचालन बंद करने की घोषणा की थी। संगठनों का आरोप था कि राज्य परिवहन उपक्रम के नाम से सात कंपनियां बनाकर वर्तमान बस परमिट निरस्त करने और पीपीपी मॉडल के तहत नए परमिट देने की तैयारी की जा रही है। साथ ही टेंडर फीस और अन्य शर्तों को लेकर भी बस मालिकों में असंतोष था।


यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, MP में होली पर 3 के बाद 4 मार्च को भी रहेगी छुट्टी, अब दो दिन मनेगा रंगों का जश्न

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में बनी सहमति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन अधिकारियों और बस संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इसमें 24 दिसंबर 2025 को प्रकाशित राजपत्र को फिलहाल होल्ड करने, फिटनेस सेंटर उपलब्ध न होने पर मैन्युअल फिटनेस की अनुमति देने, टैक्स और नामांतरण से जुड़े मुद्दों पर संशोधन करने तथा वर्तमान बस संचालन व्यवस्था को यथावत रखने पर सहमति बनी।