• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Weather Update: इंदौर में अलसुबह से तेज बारिश, तीन दिन तक जारी रह सकता है यह सिलसिला

शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और राजवाड़ा, खंडवा रोड सहित शहर कुछ हिस्सों में रिमझिम बूंदाबांदी जारी रही। इंदौर में अगले दिन तक झमाझम वर्षा होग...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 05:56:50 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 07:24:26 AM (IST)
Indore Weather Update: इंदौर में अलसुबह से तेज बारिश, तीन दिन तक जारी रह सकता है यह सिलसिला
MP Weather Update: इंदौर में अगले तीन दिन तक भारी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर और आस-पास के इलाकों में गुरुवार अल सुबह से तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, वहीं मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को राहत मिली। शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और राजवाड़ा, खंडवा रोड सहित शहर कुछ हिस्सों में रिमझिम बूंदाबांदी जारी रही। इंदौर में अगले दिन तक झमाझम वर्षा होगी।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक चक्रवाती हवाओं का घेरा कच्छ के पास बना हुआ है। वहां से एक द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में 14 से 16 अगस्त तक कही-कही भारी वर्षा होने की संभावना है।


पिछले 24 घंटे में 4.3 मिमी वर्षा दर्ज

वही इंदौर जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर की वर्षा होगी। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 47 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस मानसून सीजन में अब तक इंदौर में 296.2 मिमी हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र केंद्र पर पिछले 24 घंटे में 4.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इंदौर में अगस्त माह इस बार अब तक 7.6 मिमी ही वर्षा हुई हैं।

औसत कोटे की भरपाई की संभावना

ऐसे में आगामी दिनों में शहर में होने वाली वर्षा से औसत कोटे की भरपाई की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें...Indore में मुंबई के कारोबारी से सवा करोड़ ठगे, शेयर व्यवसायी गिरफ्तार