
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अब शहरवासियों को रात में व अलसुबह ठंडक का अहसास हो रहा हैं। शनिवार को प्रदेश में अनुपपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही इंदौर ठंडे शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था।
इंदौर में बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह हल्की धुंध भी रहेगी।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों द्वारा 27 से 29 नंवबर तक मौसम के तापमान मापी यंत्रों का परीक्षण व जांच की गई। साल में एक बार इस तरह की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाता है तापमान मापी यंत्र ठीक से कार्य कर रहा है या नहीं। जांच में उपकरण ठीक पााया गया।
यह भी पढ़ें- स्वच्छता में झटके के बाद एक्शन में निगमायुक्त, इंदौर में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों का कटा वेतन
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में