• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

ब्लड ट्रांसफ्यूजन में चूक? इंदौर में 25 वर्षीय युवती की मौत, अस्पताल पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इंदौर के भंडारी हास्पिटल में 25 वर्षीय शालिनी सिंह की मौत के बाद परिजनों ने गलत ब्लड ट्रांसफ्यूजन और लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल ने आरोपों का खंडन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 02:38:45 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 05:18:51 AM (IST)
ब्लड ट्रांसफ्यूजन में चूक? इंदौर में 25 वर्षीय युवती की मौत, अस्पताल पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका शालिनी सिंह की फाइल फोटो।

HighLights

  1. ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था, पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुई
  2. आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया, फिर मृत्यु
  3. अस्पताल के ICU इंचार्ज ने आरोपों का किया खंडन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के विजय नगर स्थित भंडारी हास्पिटल में 25 वर्षीय शालिनी सिंह की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन में लापरवाही और गलत ब्लड चढ़ाने के कारण उनकी बेटी की जान गई।

शालिनी सिंह (25) को 16 फरवरी को कंधे में दर्द की शिकायत के कारण भंडारी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में हीमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम पाया गया और फिजिशियन डॉ. सपना पांडे ने दो से तीन यूनिट ब्लड चढ़ाने की सलाह दी।


परिजनों का आरोप

परिजनों के अनुसार, शालिनी का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था। पहला यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद अगले दिन दूसरी यूनिट दी गई। ब्लड चढ़ाने के कुछ देर बाद शालिनी को चक्कर और उल्टियां शुरू हो गईं। स्थिति बिगड़ने पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन रोका गया और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

अस्पताल की प्रतिक्रिया

भंडारी हास्पिटल के ICU इंचार्ज हरीश सोनी ने कहा कि अस्पताल ने दूषित या गलत ब्लड नहीं चढ़ाया। उनके पास इसके प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ पूरी सहानुभूति है और पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

आगे की कार्रवाई

युवती का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को होगा। परिजनों और अस्पताल के बीच विवाद के कारण पुलिस और चिकित्सा अधिकारी घटना की पूरी पड़ताल करेंगे।

यह भी पढ़ें- कुख्यात भय्यू लाला की मंदसौर में संदिग्ध मौत, पुलिस दबिश के बाद मिली लाश, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप