अब 1 नवंबर से होगा MPPSC ADPO Exam 2026, 107 पदों के लिए 30 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी
एमपी पीएससी ने एडीपीओ परीक्षा-2026 की तारीख बढ़ाकर एक नवंबर कर दी है। 107 पदों के लिए 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, केंद्र 12 जिलों में होंग...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 07:47:23 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 07:47:23 AM (IST)
MPPSC ADPO Exam 2026 की डेट बदली। (फाइल फोटो)HighLights
- एडीपीओ परीक्षा अब एक नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
- 107 पदों के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन आए।
- जुलाई में एडीपीओ के 90 नए पद बढ़ाए गए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) परीक्षा-2026 आगे बढ़ा दी है।
तारीख में फेरबदल करते हुए अब एक नवंबर को परीक्षा रखी गई है। खास बात यह है कि 107 पदों के लिए प्रदेशभर से तीस हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अधिकारियों के मुताबिक 12 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
अभ्यर्थियों की मांग के बाद बढ़ाए गए पद
- मार्च में आयोग ने एडीपीओ के रिक्त पदों को लेकर विज्ञापन निकाला था। उस दौरान महज 17 पदों पर भर्ती करना बताया गया। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई और उन्होंने पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
- इसके बाद जुलाई में दोबारा आयोग ने अधिसूचना जारी की, जिसमें 90 और पद बढ़ाए गए। इन्हें मिलाकर अब 107 पदों के लिए लिखित परीक्षा रखी गई है।
- इनमें 29 पद सामान्य वर्ग, 17 एससी, 21 एसटी और 29 ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। पदों की संख्या बढ़ने के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर तक की गई।
पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र
आयोग के मुताबिक एडीपीओ परीक्षा को लेकर नया शेड्यूल बनाया है। पहले 18 अक्टूबर को लिखित परीक्षा रखी गई थी, जो अब बढ़कर एक नवंबर को की गई है। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से प्रवेश-पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश के करीब 10 से 12 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
तीन स्तर पर होगी जांच
- एडीपीओ परीक्षा में सम्मिलित होने वाले तीस हजार अभ्यर्थी हैं। इनकी संख्या को देखते हुए आयोग ने केंद्रों पर नकल रोकने को लेकर पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी।
- अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर जांच की जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रों पर आब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे। अधिकारी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से केंद्र कम थे। नए परीक्षा केंद्र बनाने में थोड़ा समय लग गया। इसलिए अब एक नवंबर को परीक्षा रखी है।