• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: दूसरे चरण की परीक्षा 2 अगस्त को, 6 विषयों के 417 पदों के लिए 20 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रदेश के 500 से अधिक सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए एमपीपीएससी ने 19 विषयों में चार चरणों में भर्ती प्र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 10:51:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 07:17:46 AM (IST)
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: दूसरे चरण की परीक्षा 2 अगस्त को, 6 विषयों के 417 पदों के लिए 20 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी होगी दूर।

HighLights

  1. एमपीपीएससीपरीक्षा 2026 की बड़ी तैयारी
  2. भोपाल व इंदौर केंद्रों पर तैनात होंगे ऑब्जर्वर
  3. सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी होगी दूर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 का दूसरा चरण दो अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें छह विषयों के लिए 417 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने भोपाल और इंदौर में 45 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

500 से अधिक पद हैं खाली

प्रदेश के 500 से अधिक सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए एमपीपीएससी ने 19 विषयों में चार चरणों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ की है। पहले चरण की परीक्षा 12 जुलाई को हो चुकी है। दूसरे चरण में हिन्दी, अंग्रेजी, वाणिज्य, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र के लिए परीक्षा होगी।


परीक्षा का समय और अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

पहले सत्र में सुबह 10 से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र होगा, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर एक से शाम चार बजे तक संबंधित विषय का प्रश्नपत्र होगा। अभ्यर्थियों को 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- पंचायत में बनी योजना, गूगल से ली मदद... फिर किले से चुराई 400 साल पुरानी तोप, राजस्थान से गिरफ्तार आरोपियों ने किया खुलासा

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र आवश्यक है। एसडीओ रवींद्र पंचभाई ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की है। ऑब्जर्वर सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।

इन विषयों में रिक्त पदों की संख्या

विषय कुल पद सामान्य (UR) अनुसूचित जनजाति (ST) अनुसूचित जाति (SC) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ईडब्ल्यूएस (EWS)
हिन्दी 57 15 11 9 16 6
राजनीति शास्त्र 73 19 15 12 20 7
अर्थशास्त्र 72 19 12 14 20 7
समाजशास्त्र 71 19 14 11 20 7
वाणिज्य 88 23 18 14 24 9
अंग्रेजी 56 15 11 9 15 6
कुल योग 417 110 81 69 115 42