• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Indore: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दिव्यांग को घर बुलाकर चाकू से गोदा, हत्या कर थाने में सरेंडर

Murder in Indore: मृतक के साथ में काम करती थी आरोपित की पत्नी, इलाज करवाने के बहाने बुलाया था घर।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 24 Mar 2024 04:40:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Mar 2024 05:49:56 PM (IST)
Murder in Indore: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दिव्यांग को घर बुलाकर चाकू से गोदा, हत्या कर थाने में सरेंडर

Murder in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा में एक दिव्यांग मिस्त्री की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित ने थाना में सरेंडर कर गिरफ्तारी दे दी। आरोपित को शक था कि मिस्त्री के पत्नी से अवैध संबंध है। रविवार को उसने साजिश के तहत बुलाकर गर्दन में चाकू मार दिए।

naidunia_image

बाणगंगा टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, घटना रेड़वाल कालोनी भागीरथपुरा की है। 42 वर्षीय धर्मेश पुत्र फूलसिंह यादव मकान बनाने का काम करता था। कालोनी में रहने वाली रीना भी धर्मेश के साथ मजदूरी करती थी। रीना मूलत: कोटा (राजस्थान) की रहने वाली है। उसका पति संजू उर्फ संजीव बुलेंदा भी फैक्टरी में हेल्पर है।


दो-तीन साल से घर आना-जाना था

दो-तीन साल से धर्मेश का रीना के घर आना-जाना था। संजीव को शक था कि उसके पत्नी से अवैध संबंध है। रविवार को संजीव ने धर्मेश को उपचार के लिए बुलाया और चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद संजीव खुद थाने पहुंचा और कहा कि उसने धर्मेश की हत्या की है। पुलिसकर्मी उसे घटना स्थल पर लेकर आए तो धर्मेश का शव मिला और संजीव को गिरफ्तार कर लिया।

पति-पत्नी के रिश्ते में आ रही थी दूरी

एडीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के मुताबिक, धर्मेश को दो महीने से लकवा हो गया था। संजीव और रीना ने उसे उपचार के लिए भादवा माता ले जाने के लिए बुलाया था। संजीव ने रीना को धर्मेश के घर भेज दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि धर्मेश के कारण पत्नी उस पर ध्यान नहीं दे रही थी। पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी आ रही थी।