• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में अब घर से बस स्टॉप तक चलने का टेंशन खत्म, महिलाओं के लिए पिंक बाइक चलेगी

एमपीवायपीआईएल और रैपिडो के बीच हुआ है एमओयू, जिसमें ध्यान दिया जाएगा कि किस प्रकार बाइक टैक्सियां राज्य के मौजूदा बस और मेट्रो नेटवर्क की पूरक सेवा के...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:34:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 09:11:52 AM (IST)
इंदौर में अब घर से बस स्टॉप तक चलने का टेंशन खत्म, महिलाओं के लिए पिंक बाइक चलेगी
इंदौर में महिलाओं के लिए चलाई जाएगी पिंक बाइक टैक्सी। एआई इमेज

HighLights

  1. बाइक टैक्सी नेटवर्क के माध्यम से फर्स्ट और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत होगी
  2. बाइक टैक्सी के जरिए बस स्टॉप, बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों तक आसानी से पहुंच सकेंगे
  3. बाइक टैक्सियां मौजूदा बस और मेट्रो नेटवर्क की पूरक सेवा के रूप में कार्य कर सकती हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रैपिडो ने मप्र यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड (एमपीवायपीआईएल) राज्य के परिवहन विभाग के तहत कार्यरत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। साझेदारी का उद्देश्य प्रदेश में रैपिडो के बाइक टैक्सी नेटवर्क के माध्यम से फर्स्ट और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करना। यात्रियों की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं तक पहुंच को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

इस सहयोग के तहत संभावना तलाशने पर ध्यान दिया जाएगा कि किस प्रकार बाइक टैक्सियां राज्य के मौजूदा बस और मेट्रो नेटवर्क की पूरक सेवा के रूप में कार्य कर सकती हैं। इसके माध्यम से यात्रियों को उनके नजदीकी बस स्टॉप, बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।


रैपिडो एप पर प्रमुख सार्वजनिक परिवहन केंद्रों की जानकारी और लोकेशन को एकीकृत करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इससे यात्री अपने आसपास उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन केंद्रों की पहचान कर सकेंगे और वहां तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी का उपयोग कर सकेंगे।

यात्री परिवहन विजन समिट 2026 में हुआ एमओयू

एमओयू की घोषणा इंदौर में आयोजित ‘यात्री परिवहन विजन समिट 2026’ के दौरान की गई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह व परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रैपिडो के चीफ मार्केटिंग आफिसर पवनदीप सिंह ने कहा कि एमपीवायपीआईएल एवं परिवहन विभाग के साथ मिलकर मोबिलिटी विजन को सहयोग देने का अवसर मिलने पर खुशी है।

महिलाओं की लिए बाइक टैक्सी की पहल

साझेदारी में विभाग के साथ मिलकर तकनीक आधारित मोबिलिटी समाधानों के माध्यम से प्रदेश के यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, कनेक्टेड और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साझेदारी के तहत रैपिडो पिंक के माध्यम से समावेशी मोबिलिटी समाधानों की संभावनाएं भी तलाश की जाएंगी। इसमें महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संचालित बाइक टैक्सी सेवाओं की पहल शामिल है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के हजारों वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत, एयरपोर्ट से गांधी नगर मार्ग दोनों तरफ से शुरू, नहीं लगाने पड़ेंगे 4 Km के चक्कर