
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : महिला को धमकाने और साथ रहने के लिए दबाव बनाने के आरोप में फरार कुख्यात गुंडे भय्यू उर्फ सूरीला को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
40 गंभीर अपराधों से लदा भय्यू सूरीला चंदन नगर और खजराना पुलिस को छका रहा था। बदमाश फरारी में ही अपराध कर रहा था। उसने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया और ब्रिज से कूद गया। इस घटना में सूरीला का एक हाथ और एक पैर टूट गया।
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को पीड़िता ने खजराना थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि एहसान उर्फ भय्यू उर्फ सुरीला उसे लगातार परेशान कर रहा है और धमकियां दे रहा है। वह बार-बार साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। घटना के बाद सूरीला फरार हो गया था। इसके पूर्व वह चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर चुका था।
टीआइ केपी यादव के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो आरोपित ब्रिज से नीचे कूद गया और उसके हाथ-पैर में चोट आई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, एहसान उर्फ भैय्यू के खिलाफ खजराना और अन्य थानों में करीब 40 अपराध दर्ज हैं।
इंदौर। संयोगितागंज थाना क्षेत्र से बदमाश छात्रों के रुम से तीन लेपटाप चुरा कर ले गए। पुलिस को एक बदमाश का सीसीटीवी फुटेज मिला है। होस्टल और रुम में अभी तक कईं जगहों पर चोरी की वारदात हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार सबलगढ़ (मुरैना) निवासी विवेक अशोक गुप्ता ने चोरी की रिपोर्ट की है। विवेक मुराई मोहल्ला (पिपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप) होस्टल में रहता है। सुबह सात बजे की घटना बताई है। दरवाजा खुला देख कर चोर रूम में घुस गया और तीन लेपटाप चुरा कर ले गया।
यह भी पढ़ें- इंदौर में नाबालिग से गैंगरेप... दरिंदगी के बाद वीडियो किया वायरल, 10 महीने बाद खुली पोल, 4 पर केस दर्ज