• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज मैच के दिन स्वामी विवेकानंद स्कूल से बाल विनय मंदिर तक रहेगी पार्किंग

India vs West Indies Indore Match: पार्किंग स्थलों पर एमपीसीए द्वारा पार्किंग के लिए समतलीकरण, सफाई, बेरिकेटिंग, पार्किंग स्थल पर बैनर, यहां पहुंचने क...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 08:44:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:00:17 AM (IST)
इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज मैच के दिन स्वामी विवेकानंद स्कूल से बाल विनय मंदिर तक रहेगी पार्किंग
इंदौर होलकर स्टेडियम। फाइल फोटो

HighLights

  1. 11 अक्टूबर को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच
  2. पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं
  3. इस बार आईडीए बिल्डिंग की पार्किंग की भी मांग की गई

प्रणय चौहान, नईदुनिया, इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान हजारों की संख्या में प्रशंसक पहुंचेंगे। होलकर स्टेडियम शहर के बीच स्थित होने से मैच के दौरान आम राहगीरों को परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।

मैच आयोजन समिति की बैठक में वाहन पार्किंग को लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) व जिला प्रशासन के बीच चर्चा के बाद विभिन्न स्थान तय किए। इनमें से अधिकांश स्थलों पर हर अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पार्किंग होती है।


एमपीसीए मैच के दौरान प्रशंसकों के वाहनों की पार्किंग के लिए जिला प्रशासन से चार स्थानों की मांग करता है। इनमें एसजीएसआईटीएस परिसर, बाल विनय मंदिर, पंचम की फेल का मैदान और स्वामी विवेकानंद स्कूल मैदान शामिल हैं।

इस बार मैच रविवार को होने से आईडीए बिल्डिंग की पार्किंग की भी मांग की गई है। यहां अधिकारियों सहित वीआईपी पार्किंग रहेगी। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर एमपीसीए द्वारा पार्किंग के लिए समतलीकरण, सफाई, बेरिकेटिंग, पार्किंग स्थल पर बैनर, यहां पहुंचने के लिए दिशा सूचक फ्लेक्स और रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

naidunia_image

इसके अलावा एमपीसीए के वे सदस्य जो यशवंत क्लब के भी सदस्य हैं, अपने वाहन क्लब परिसर में ही रखते हैं। आपसी सहयोग के तहत एमपीसीए मैचों के दौरान इंदौर टेनिस क्लब, बास्केटबाल काम्प्लेक्स और अभय प्रशाल की पार्किंग का भी इस्तेमाल करता है। यहां एमपीसीए सदस्य, मीडिया और अन्य आमंत्रित अतिथियों के वाहनों की पार्किंग होगी।

यह भी पढ़ें- Sports Stadium Indore: सुपर कारिडोर पर बनेगा नया स्टेडियम, आइडीए बेचेगा जमीन

आईडीए बिल्डिंग की पार्किंग के लिए भी आवेदन किया

जिला प्रशासन के साथ बैठक में हमने पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बार आईडीए बिल्डिंग की पार्किंग के लिए भी हमने आवेदन दिया है। - सुधीर असनानी, सचिव, एमपीसीए

मुआयना कर योजना तैयार की

हमने विभिन्न पार्किंग स्थलों का मुआयना कर योजना तैयार कर ली है। कुछ दिनों में एमपीसीए पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पार्किंग व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। - विक्रम रघुवंशी, एडिशनल डीसीपी, यातायात विभाग