
MP election 2023 इंदौर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अब तक अपने 79 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें से 8 सीटों पर भाजपा ने दिग्गजों को मौका दिया है। इन आठ में से एक सीट गाडरवारा भी है। जिस पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा ने इस सीट पर होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद उदय प्रताप सिंह को मौका दिया है।
दरअसल, 1990 के बाद से इस सीट पर सात बार चुनाव हुए हैं। इनमें से सिर्फ 1993 और 1998 के चुनाव को छोड़ दें तो अब तक किसी भी पार्टी ने इस सीट पर लगातार जीत हासिल नहीं की है। यहां एक बार कांग्रेस तो वहीं एक बार भाजपा जीतती रही है। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पटेल ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी ने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उदय प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वे फिलहाल होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद हैं।
| साल | पार्टी | विजयी |
| 1990 | भाजपा | नरेश कुमार पाठक |
| 1993 | कांग्रेस | दीनदयाल धिमोले |
| 1998 | कांग्रेस | साधना स्थापक |
| 2003 | भाजपा | गोविंद सिंह पटेल |
| 2008 | कांग्रेस | साधना स्थापक |
| 2013 | भाजपा | गोविंद सिंह पटेल |
| 2016 | कांग्रेस |
सुनीता पटेल
|
उदय प्रताप सिंह ने अपना पहला लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उन्होने भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह को हराया था। लेकिन वे बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2014 और 2019 का चुनाव उन्होने भाजपा के टिकट पर लड़ा था और जीत दर्ज की। वहीं अब पार्टी ने उन्हें गाडरवारा सीट से विधानसभा प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों से लेकर 4 सांसदों तक को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने जिन आठ विधानसभा सीटों पर दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है, उनमें से 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा को सिर्फ सीधी और नरसिंहपुर पर ही जीत मिली। इनमें कुछ सीटें ऐसी भी है जो भाजपा का गढ़ तक रही है, ऐसे में भाजपा इस चुनाव में अपने गढ़ काे बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।