• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर के बीच मेट्रो चलाने के लिए अभी डीपीआर ही हुई है तैयार, जल्द ही सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी गाड़ी

इंदौर में अभी सुपर कॉरिडाेर के 5.9 किलोमीटर हिस्सों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही सुपर कारिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से म...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 11:24:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 11:24:49 AM (IST)
इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर के बीच मेट्रो चलाने के लिए अभी डीपीआर ही हुई है तैयार, जल्द ही सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक दौड़ेगी गाड़ी
शहर में तेजी से चल रहा है मेट्रो का कार्य। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर में अभी सुपर कॉरिडाेर के 5.9 किलोमीटर हिस्सों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है
  2. जल्द ही सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाने की तैयारी है
  3. इंदौर से उज्जैन के बीच 44 व इंदौर से पीथमपुर के बीच 40 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाई जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । इंदौर में अभी सुपर कॉरिडाेर के 5.9 किलोमीटर हिस्सों में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाने की तैयारी है।

वहीं इंदौर से उज्जैन व इंदौर से पीथमपुर के बीच मेट्रो चलाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन से इंदौर के लवकुश चौराहे होते हुए पीथमपुर तक 84 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाने की योजना है।

डीपीआर को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन मिलना बाकी है

इसमें इंदौर से उज्जैन के बीच 44 किलोमीटर व इंदौर से पीथमपुर के बीच 40 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलाई जाएगी। डीएमआरसी द्वारा तैयार डीपीआर को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदन मिलना बाकी हैं। इसके बाद इसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


इंदौर देवास के बीच भी मेट्रो चलाने की संभावना

उज्जैन इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन क्षेत्र गठित होने के साथ इंदौर व देवास के बीच भी मेट्रो चलाने की संभावनाएं देखी जा रही है। हालांकि मैदानी स्तर पर इसके लिए काम शुरु नहीं हुआ है। मेट्रो प्रोजेक्ट के फेस थ्री प्रोजेक्ट के तहत इंदौर से देवास व देवास से उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने की संभावना देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के हजारों वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत, एयरपोर्ट से गांधी नगर मार्ग दोनों तरफ से शुरू, नहीं लगाने पड़ेंगे 4 Km के चक्कर