• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 : दो हजार में खुलवाया बैंक खाता, पांच हजार में बेचा, दो राज्यों में की लाखों की धोखाधड़ी

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते भी अब खरीद-फरोख्त का सामान बन गए हैं। परदेशीपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें एक बैंक खाता पहले 2000 रुपये में खुलवाया गया, फिर 5000 और अंत में 10 हजार रुपये में आगे बेच दिया गया।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:10:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:10:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 : दो हजार में खुलवाया बैंक खाता, पांच हजार में बेचा, दो राज्यों में की लाखों की धोखाधड़ी
पुलिस ने म्यूल अकाउंट की खरीद -फरोख्त में चार को पकड़ा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. परदेशीपुरा पुलिस ने म्यूल अकाउंट की खरीद -फरोख्त में चार को पकड़ा
  2. साइबर ठगों के लिए बैंक खाते भी अब खरीद-फरोख्त का सामान बन गए हैं
  3. अंत में 10 हजार रुपये में आगे बेच दिया गया यही खाता

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : साइबर ठगों के लिए बैंक खाते भी अब खरीद-फरोख्त का सामान बन गए हैं। परदेशीपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसमें एक बैंक खाता पहले 2000 रुपये में खुलवाया गया, फिर 5000 और अंत में 10 हजार रुपये में आगे बेच दिया गया। जांच में यही खाता आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश में दर्ज साइबर फ्राड की शिकायतों से जुड़ा मिला है। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है, जिनमें चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक I4C और गृह मंत्रालय के पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध खातों की जानकारी की जांच के दौरान केनरा बैंक, नंदानगर का एक खाता संदिग्ध म्यूल अकाउंट के रूप में सामने आया। जांच में खाते का संबंध दूसरे राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से मिला। इसके बाद खाताधारक मोनीश उर्फ मोनू मंडलोई से पूछताछ की गई।


पूछताछ में मोनीश ने बताया कि उसके मित्र पियूष उर्फ नयन उर्फ नाई कुशवाह के कहने पर उसने बैंक खाता खुलवाया था। खाता खुलने के बाद पासबुक, चेकबुक, एटीएम और पूरी बैंकिंग किट पियूष को दे दी और बदले में उसे 2000 रुपये मिले।

इसके बाद इस खाते की कीमत और बढ़ती गई। पियूष ने खाता ऋषि उर्फ बिट्टू पवार को 5000 रुपये में दिया। ऋषि ने यही बैंकिंग किट रानी उर्फ रूपेश मंगरोलिया को 10 हजार रुपये में उपलब्ध करा दी। इस तरह एक ही खाते की तीन स्तर पर खरीद-फरोख्त की गई।

यूएसडीटी को रुपये में बदलने का झांसा

जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि रानी उर्फ रूपेश मंगरोलिया यूएसडीटी को भारतीय रुपये में एक्सचेंज करने के नाम पर लोगों से रकम प्राप्त करता था। इसके बाद रकम विभिन्न म्यूल अथवा संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। मामले में सुजल सोनी उर्फ मैत्रेय की भूमिका भी जांच में सामने आई है।

पांच नामजद, चार हिरासत में

पुलिस ने मामले में मोनीश मंडलोई, पियूष कुशवाह, ऋषि पवार, सुजल सोनी और रूपेश मंगरोलिया उर्फ रानी को नामजद किया है। इनमें मोनीश, पियूष, ऋषि और सुजल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि रानी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी का खेल, बिलासपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।