• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में TV की आवाज पर विवाद: पड़ोसी ने लकवाग्रस्त को दिया धक्का, दीवार से सिर टकराने से मौत

सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में टीवी की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में एक लकवाग्रस्त व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने विवाद के दौरान उसे धक्का देकर गिराया था।

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 06:17:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 06:17:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में TV की आवाज पर विवाद: पड़ोसी ने लकवाग्रस्त को दिया धक्का, दीवार से सिर टकराने से मौत
इंदौर में TV की आवाज पर विवाद

HighLights

  1. नॉर्थ तोड़ा में टीवी की तेज आवाज को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद
  2. धक्का देने से दीवार से टकराया लकवाग्रस्त संदीप का सिर, मौत
  3. आरोपी ई-रिक्शा चालक अनिल फरार, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में टीवी की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में एक लकवाग्रस्त व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने विवाद के दौरान उसे धक्का देकर गिराया था। गिरने से उसका सिर दीवार से टकरा गया और वह बेहोश हो गया।

स्वजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बेटी की पढ़ाई में बाधा बनने पर आवाज कम करने को कहा था

टीआई रवींद्र पाराशर के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 11 बजे नॉर्थ तोड़ा की है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय संदीप पुत्र गम्मू उर्फ ओमप्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। वह लकवे से पीड़ित था और घर पर ही रहता था। उसका रात में पड़ोसी अनिल पुत्र बाबूलाल वर्मा से विवाद हुआ था।

स्वजन ने पुलिस को बताया कि अनिल तेज आवाज में टीवी चला रहा था। टीवी का शोर बाहर तक सुनाई दे रहा था और उस समय संदीप की बेटी पढ़ाई कर रही थी। टीवी की आवाज से पढ़ाई में परेशानी हो रही थी। संदीप ने पड़ोसी से आवाज कम करने को कहा तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

ई-रिक्शा ड्राइवर पड़ोसी मौके से फरार, तलाश जारी

आरोप है कि गुस्से में अनिल ने संदीप को जोर से धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़ा और उसका सिर दीवार से टकरा गया। सिर में चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गया। स्वजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। टीआई के अनुसार, संदीप के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। स्वजन का कहना है कि गिरने से सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना के बाद से अनिल फरार है। वह ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में आबकारी विभाग भी दागदार, अब तक कई हुए निलंबित लेकिन राजनीतिक संरक्षण में बच जाती है नौकरी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।