• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में RE-2 का रास्ता पूरी तरह साफ, नगर निगम ने हटाए 130 से ज्यादा मकान, 189 परिवारों को किया शिफ्ट

Indore RE-2 Road: भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक बनने वाले सवा चार किमी लंबे आरई-2 की बची हुई बाधाएं भी दूर हो गई हैं।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 07:54:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 07:54:45 PM (IST)
इंदौर में RE-2 का रास्ता पूरी तरह साफ, नगर निगम ने हटाए 130 से ज्यादा मकान, 189 परिवारों को किया शिफ्ट
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में हटे 130 से ज्यादा निर्माण।

HighLights

  1. आरई-2 बनने से सुगम होगी इंदौर की ट्रैफिक कनेक्टिविटी
  2. शिव नगर और शिव दर्शन नगर में हटे 130 से ज्यादा निर्माण
  3. बंगाली चौराहा-RTO क्षेत्र को मिलेगा अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक बनने वाले सवा चार किमी लंबे आरई-2 की बची हुई बाधाएं भी दूर हो गई हैं। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने शिव नगर, शिव दर्शन नगर में 130 से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। विवाद की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल पहले से तैनात किया जा चुका था।

निगम की टीम ने दो दिन पहले से क्षेत्र में मुनादी शुरू करवा दी थी। गुरुवार रात तक जमींदोज किए जाने वाले लगभग सभी मकान खाली करवा लिए गए थे। इन मकानों में रहने वालों को पहले ही सनावदिया क्षेत्र में नीलगिरि परिसर स्थित आवासीय फ्लैटों में शिफ्ट किया जा चुका है।


काम शुरू करने का रास्ता साफ

शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान कुछ रहवासियों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि उन्हें घरों में से सामान निकालने का समय नहीं दिया गया। बाद में नगर निगम की टीम के सदस्यों की मदद से मकानों के भीतर से सामान बाहर लाया गया। बाधाओं के हटने के बाद अब आरई-2 के बचे हुए हिस्से में काम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया

नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंच गई थी। चूंकि रहवासियों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका था, इसलिए कार्रवाई शुरू करने में देर नहीं लगी। कार्रवाई के दौरान निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर मौके पर मौजूद रहे। 6 अक्टूबर को कार्रवाई के दौरान पथराव की घटना हुई थी। इसे देखते हुए शुक्रवार को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

शिव नगर और शिव दर्शन नगर के रहवासियों मिले हैं फ्लैट

शिव नगर के 80 मकानों में 117 परिवार और शिव दर्शन नगर के 55 मकानों में 72 परिवार रह रहे थे। इन परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीलगिरि परिसर में शिफ्ट किया गया है। पिपल्याहाना-बिचौली कांकड़ क्षेत्र के भी कई परिवारों को पहले ही आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

सड़क बनने से मिलेगी वैकल्पिक कनेक्टिविटी

आरई-2 का अधूरा हिस्सा पूरा होने से भूरी टेकरी, पीपल्याहाना, बंगाली चौराहा और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र के बीच वैकल्पिक कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी। सड़क तैयार होने के बाद आवागमन के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा। इससे प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों को नवरात्र पर बड़ा तोहफा, मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों को मिला 5 मिनट का अस्थायी ठहराव

4.25 किमी लंबा है आरई-2

भूरी टेकरी से नायता मुंडला आरटीओ तक निर्माणाधीन आरई-2 की कुल लंबाई 4.25 किमी है। मास्टर प्लान में आरई-2 की चौड़ाई 35 मीटर है। 4.25 किमी में से लगभग 3.2 किमी सड़क का निर्माण हो चुका है। आरई-2 के निर्माण में सात बस्तियां बाधक थी। इन सभी को हटाया जा चुका है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आरई-2 का रास्ता साफ हो गया है।

शांति नगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर नायता रोड, स्कंदधाम कालोनी और आरटीओ कार्यालय के पास की बस्ती के रहवासियों को नीलगिरि परिसर स्थित आवासीय फ्लैटों में पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। शुक्रवार को शिव नगर, शिव दर्शन नगर एवं पिपलियाहाना-बिचौली कांकड़ में रहने वाले परिवारों को भी इसी परिसर में शिफ्ट कर दिया गया। प्रोजेक्ट पर अब तक 55 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है।

मलबा हटाना शुरू, जल्द ही तैयार हो जाएगी सड़क

शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद आरई-2 का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को ही मलबा हटाने का काम भी शुरू हो गया है। ठेकेदार एजेंसी जल्द ही आरई-2 के बचे हुए हिस्से का निर्माण शुरू कर देगी।- अभय राजनगांवकर, अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर