• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

देवास में निलंबन की कार्रवाई से भड़के पटवारी, इंदौर के 320 ने सरकारी वाट्सएप ग्रुप छोड़कर जताया विरोध

स्वामित्व योजना में जिम्मेदारी तय करने को लेकर पटवारियों और राजस्व विभाग के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। देवास में तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा सम...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 08:49:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 08:49:27 AM (IST)
देवास में निलंबन की कार्रवाई से भड़के पटवारी, इंदौर के 320 ने सरकारी वाट्सएप ग्रुप छोड़कर जताया विरोध
पटवारियों ने किया विरोध प्रदर्शन। -एआई इमेज

HighLights

  1. ऑनलाइन राजस्व काम भी ठप करने का ऐलान
  2. स्वामित्व योजना में निष्पादक अधिकारी बनाने का विरोध
  3. 320 पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़कर विरोध दर्ज कराया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : स्वामित्व योजना में जिम्मेदारी तय करने को लेकर पटवारियों और राजस्व विभाग के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। देवास में तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त किए जाने के बाद बुधवार को इंदौर में करीब 320 पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़कर विरोध दर्ज कराया।

राजस्व कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है

प्रदेश संगठन के आह्वान पर पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से भी अलग रहने का ऐलान किया है। इससे राजस्व विभाग के ऑनलाइन और राजस्व कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। पटवारियों का विरोध स्वामित्व योजना में उन्हें निष्पादन अधिकारी बनाए जाने को लेकर है।


पटवारी जमीन के मालिक या टाइटल होल्डर नहीं होते

संघ का कहना है कि पटवारी जमीन के मालिक या टाइटल होल्डर नहीं होते। इसके बावजूद योजना के तहत दस्तावेजों में निष्पादन की भूमिका दिए जाने से भविष्य में जमीन के स्वामित्व, रजिस्ट्री या फर्जीवाड़े से जुड़े विवाद सामने आने पर कानूनी जिम्मेदारी पटवारियों पर आ सकती है।

देवास की कार्रवाई बनी चिंगारी

पटवारी संघ के अनुसार, योजना शुरू होने के समय से ही इस जिम्मेदारी का विरोध किया जा रहा है। आपत्तियों के बावजूद व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया। देवास में काम नहीं करने पर तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त होने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया और बुधवार को विरोध का अगला चरण शुरू किया गया।

सरकारी ग्रुप से बाहर, ऑनलाइन काम से दूरी

जिला पटवारी संघ के पदाधिकारियों मनोज परिहार, नवीन वसुनिया, लोकेश नंदवाल ने बताया कि संगठन के निर्णय के तहत पटवारी सभी शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर हो गए हैं। ऑनलाइन राजस्व कार्यों से भी दूरी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें- MP में 48 लाख रजिस्ट्रियों पर ब्रेक, स्वामित्व योजना में पटवारियों का इनकार, 3800 करोड़ की योजना उलझी