
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेल मंडल से होकर दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो गई है, वहीं 19 अक्टूबर से पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। विस्तृत जानकारी रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर उपलब्ध है।
09622 बांद्रा टर्मिनस–मदार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार शाम 4:30 बजे बांद्रा से रवाना होकर बुधवार को रतलाम तड़के 3:55 से 4:05 बजे और चित्तौड़गढ़ सुबह 7:30 से 7:35 बजे पहुंचेगी। मदार अगले दिन सुबह 11:25 बजे पहुंचेगी। संचालन 20 अक्टूबर से एक दिसंबर तक होगा। वापसी ट्रेन 09621 प्रत्येक सोमवार अजमेर से शाम 5:50 बजे रवाना होकर चित्तौड़गढ़ और रतलाम होते हुए अगले दिन दोपहर 1:15 बजे बांद्रा पहुंचेगी। यह 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बिजयनगर ठहराव होंगे। ट्रेन 09622 का अजमेर में अतिरिक्त ठहराव रहेगा। इसमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
यह भी पढ़ें- एमपी में हजारों परिवारों का पूरा होगा अपने घर का सपना, 20 अक्टूबर को पीएम आवास हितग्राहियों को मिलेगा घर
04166 असरवा–प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक गुरुवार सुबह 8:45 बजे असरवा से रवाना होकर चंदेरिया शाम 5:55 से छह बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। संचालन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा। वापसी ट्रेन 04165 प्रत्येक बुधवार प्रयागराज से सुबह पांच बजे रवाना होकर चंदेरिया रात 9:40 से 9:45 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 5:45 बजे असरवा पहुंचेगी। यह 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी।
दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, चंदेरिया, बूंदी, सवाई माधोपुर, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन 09622 की बुकिंग शुरू हो गई है, वहीं 04166 की 19 अक्टूबर से पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। विस्तृत जानकारी रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर उपलब्ध है।