• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में POCSO केस में टीआई ने FIR टाली, SI ने की अनावश्यक DNA मांग....डीसीपी ने लिया ये एक्शन

MP Crime: इंदौर में पॉक्सो (POCSO) मामले में पलासिया थाने के टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी और एसआई जगदीश मालवीय पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। शिकायतकर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 28 Oct 2025 07:48:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Oct 2025 08:02:21 PM (IST)
इंदौर में POCSO केस में टीआई ने FIR टाली, SI ने की अनावश्यक DNA  मांग....डीसीपी ने लिया ये एक्शन
MP पुलिस पर आरोप: शिकायत के बाद DCP ने महिला अफसर को जांच सौंपी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. TI सुरेंद्र सिंह ने 21 सितंबर को पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
  2. SI जगदीश मालवीय ने डीएनए सैंपल लेने का प्रयास किया।
  3. पीड़िता 13 घंटे थाने में बैठी रही, नहीं मिली कोई मदद ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: पॉक्सो एक्ट के मामले में टीआई और SI की गंभीर लापरवाही सामने आई है। TI ने एफआईआर टाल दी और एसआई ने DNA सैंपल मांग लिए। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को हुई शिकायत के बाद जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने विवेचक बदलकर लापरवाहों पर जांच बैठा दी है।

महाराष्ट्र निवासी महिला मंगलवार दोपहर भाई के साथ आयुक्त कार्यालय पहुंची और पलासिया टीआई वीरेंद्र सिंह रघुवंशी व एसआई जगदीश मालवीय की शिकायत की। महिला का आरोप है कि उसकी आठ वर्षीय बेटी के साथ सौतेले पिता द्वारा अश्लील हरकत की गई है।


पलासिया पुलिस इस मामले में आरोपित से मिल गई है। विवेचक जगदीश मालवीय डीएनए सैंपल के लिए फोन लगा रहे हैं। पॉक्सो एक्ट में डीएनए परीक्षण आवश्यक नहीं है। शिकायत के बाद जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने जगदीश मालवीय से जांच छीन कर कोतवाली थाने की एसआई अभिरुचि कन्नौजिया को सौंप दी।13 घंटे थाने में बैठी रही, टीआई-एसआई टालते रहे महिला की प्रापर्टी कारोबारी से दूसरी शादी हुई है। पति उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था।

महिला 21 सितंबर को बच्ची को लेकर थाने पहुंची, पर टीआई सुरेंद्र सिंह और एसआई जगदीश मालवीय ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वह 13 घंटे थाने में बैठी रही। 30 सितंबर को महिला मायके औरंगाबाद गई और सतारा थाना में शून्य पर कायमी करवाई। आरोप है कि थाने में असल कायमी करने में तीन दिन लगा दिए।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बस की सीट पर मिला नवजात शिशु, माता-पिता सामान लाने के बहाने छोड़कर हुए गायब

आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना भी नहीं दी और आसानी से जमानत पर छूट गया। मंगलवार को पीड़िता महाराष्ट्र से पुलिस सुरक्षा के बीच जनसुनवाई में पहुंची और आयुक्त को घटना बताई।