• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बिल्डर बंटी नागर की खुदकुशी के मामले में मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बिल्डिंग के कैमरों के फुटेज भी निकाले हैं। बंटी ने जिस कमरे में फांसी लगाई, वहां कैमरे चालू मिले, लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग नहीं मिली।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 09:43:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 09:51:40 AM (IST)
इंदौर में बिल्डर बंटी नागर की खुदकुशी के मामले में मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बिल्डर बंटी उर्फ संदीप नागर।

HighLights

  1. सुसाइड नोट नहीं मिला, आफिस के डीवीआर और दस्तावेजों की भी जांच
  2. प्रापर्टी विवाद व कारोबार से जुड़े लेन-देन पर भी नजर
  3. बिल्डर बंटी ने साड़ी से फांसी लगाई थी, पत्नी साड़ी पहचानने से किया इनकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पलासिया स्थित अपने ऑफिस में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बिल्डर बंटी उर्फ संदीप नागर के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या का ठोस कारण भी सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि बंटी कुछ समय से डिप्रेशन में थे। पुलिस अब ऑफिस के कर्मचारियों, परिचितों और आखिरी समय में उनसे संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ करेगी।

सील किए गए ऑफिस से मिले दस्तावेज, लैपटाप और मोबाइल की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बिल्डिंग के कैमरों के फुटेज भी निकाले हैं। बंटी ने जिस कमरे में फांसी लगाई, वहां कैमरे चालू मिले, लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग नहीं मिली। ऑफिस में लगे दो डीवीआर में से एक में हार्डडिस्क नहीं मिली, जबकि दूसरे डीवीआर में हार्डडिस्क लगी है।


पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। सोमवार को बंटी का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रियल एस्टेट कारोबारी और परिजन शामिल हुए। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

बेटे को नहीं पता डीवीआर का पासवर्ड

टीआई के अनुसार, गुलमोहर कॉलोनी निवासी बंटी नागर का शव रविवार शाम उनके बेटे ने साकेत स्थित द मार्क बिल्डिंग के चौथे माले के ऑफिस में देखा था। देर शाम परिजनों ने अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौथे माले पर बंटी के दो ऑफिस हैं और दोनों में कैमरे लगे हैं।

जिस केबिन में उन्होंने फांसी लगाई, वहां लगे डीवीआर में हार्डडिस्क नहीं मिली। दूसरे ऑफिस के डीवीआर में हार्डडिस्क लगी है, लेकिन उसमें पासवर्ड लगा हुआ है। बंटी के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसे पासवर्ड की जानकारी नहीं है।

मोबाइल का पैटर्न लॉक खोलने में जुटी पुलिस

टीआई के अनुसार, बंटी के मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा है। पुलिस इसे 30 से ज्यादा बार खोलने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन लॉक नहीं खुला। परिवार को भी मोबाइल का पैटर्न पता नहीं है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी समय में बंटी की किन लोगों से बातचीत हुई थी। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हुए हैं।

साड़ी ऑफिस तक कैसे पहुंची, इसकी भी जांच

बिल्डर बंटी ने साड़ी से फांसी लगाई थी। पुलिस ने उनके बेटे से पत्नी को साड़ी पहचानने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने साड़ी पहचानने से इनकार कर दिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि बंटी साड़ी लेकर ऑफिस कैसे पहुंचे। इसके अलावा ऑफिस में रखी फाइलों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

प्रॉपर्टी विवाद और पार्टनर से अनबन की भी पड़ताल

पुलिस को बंटी से जुड़े प्रापर्टी विवाद और महिला पार्टनर से अनबन की जानकारी भी मिली है। महिला कारोबारी योगिता और सीमा के साथ हुए लेन-देन की जांच की जाएगी। इसके अलावा बंटी से आर्थिक लेन-देन करने वाले कारोबारियों और कारोबार में शामिल भागीदारों से जुड़े पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। एफएसएल की टीम ने कारोबारी के आफिस में कई स्थानों से फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें- 4 साल के मासूम बेटे को फांसी पर लटकाने के बाद पिता भी फंदे से झूला, दोनों की मौत, बड़वानी में दिल दहला देने वाली वारदात