• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर की फिर से नंबर वन बनने की तैयारी, पार्षदों ने जाना कैसे करनी है स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, हर वार्ड में चलेगा ‘क्लीन मिशन’

Indore News: देशभर में स्वच्छता का सिरमौर हमारे इंदौर ने एक बार फिर खुद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। सोमवार को शहर में ...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 09:50:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 09:50:36 PM (IST)
इंदौर की फिर से नंबर वन बनने की तैयारी, पार्षदों ने जाना कैसे करनी है स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, हर वार्ड में चलेगा ‘क्लीन मिशन’
इंदौर की फिर से नंबर वन बनने की तैयारी।

HighLights

  1. स्वच्छता में 7वीं बार सिरमौर बनने की तैयारी
  2. डिजिटल 'आरआरआर टैलेंट' पोर्टल शुरू
  3. हर वार्ड की डेली रिपोर्ट की जाएगी अपडेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देशभर में स्वच्छता का सिरमौर हमारे इंदौर ने एक बार फिर खुद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। सोमवार को शहर में पार्षदों की कार्यशाला हुई। इसमें पार्षदों ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर जाना। कार्यशाला में स्वच्छ वार्ड रैंकिंग के बारे में जानकारी दी गई।

यह भी बताया गया कि अब वार्डों के बीच स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता होगी। केसरबाग थ्रीआर सेंटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित हुए।


हर वार्ड का रोजाना होगा मूल्यांकन

कार्यशाला में 400 अंकों की स्वच्छ वार्ड रैंकिंग टूलकिट की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। बताया गया कि अब हर वार्ड की स्वच्छता का मूल्यांकन कचरा प्रबंधन, स्रोत पर पृथक्करण, जनसहभागिता, सफाई व्यवस्था, थ्रीआर गतिविधियां, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा।

निगम की इस योजना का उद्देश्य है कि इससे जरिए वार्डों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाई जाए। कार्यक्रम में पार्षदों ने सूरत, नवी मुंबई और विशाखापट्टनम के अध्ययन दौरे से जुड़े अनुभव साझा किए। इन शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, उन्नत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, क्लीन स्ट्रीट सिस्टम, मशीनरी आधारित सफाई जैसी बेहतर व्यवस्थाएं हैं।

डिजिटल “आरआरआर टैलेंट” लांच

इस अवसर पर इंदौर आरआरआर टैलेंट (डिजिटल) का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। इस प्लेटफार्म के माध्यम से शहर में तकनीकी नवाचार, युवा प्रतिभा, क्लीन-ग्रीन प्रोजेक्ट, डिजिटल भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ऐसे होगी प्रतियोगिता

  • स्वच्छ वार्ड रैंकिंग 2025–26 के तहत अब हर वार्ड रिपोर्ट करेगा।
  • नई रैंकिंग प्रणाली में वार्डों को प्रतिदिन डिजिटल पोर्टल पर सफाई रिपोर्ट अपडेट करना होगी।
  • निरीक्षण टीम नियमित विजिट करेगी, नागरिकों से फीडबैक भी लिया जाएगा।
  • वर्ष के अंत में टाप वार्ड को ट्राफी और प्रमाणपत्र मिलेगा।
  • प्रत्येक एमआइसी सदस्य को कुछ वार्डों की सफाई व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोजशाला मामला: अब मुख्य न्यायाधीश तय करेंगे कहां होगी सुनवाई, 18 फरवरी को अगली सुनवाई, सभी याचिकाएं जबलपुर भेजी गईं

नंबर वन बनाने की तैयारी शुरू

इंदौर को फिर नंबर-वन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कुछ काम पूरे हुए, कुछ प्रगति पर हैं, और कई योजनाएं पाइप लाइन में हैं। हमारा लक्ष्य है जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत किया जाए। यदि हम सभी स्वच्छता के पैरामीटरों का पालन करते हुए उसी तन्मयता से काम करें तो इंदौर को नंबर-वन बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह परीक्षा का समय है और इंदौर फिर से देश में स्वच्छता का चैंपियन बनेगा।- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर

शहर का सम्मान सभी की पहचान

शहर का सम्मान हम सबकी पहचान है। इसे बनाए रखने के लिए अधिकारी, पार्षद और नागरिक सबको एक टीम की तरह काम करना होगा। हर संस्था में चुनौतियां होती हैं, वित्तीय प्रबंधन में भी सुधार और नवाचार जरूरी हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण और फाइनेंस दोनों में पार्षदों का सहयोग अहम रहेगा।- क्षितिज सिंघल, निगमायुक्त इंदौर