• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता पर गवाही बदलने का दबाव डालने और परेशान करने पर आरोपी के पिता को भी भेजा जेल

दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बेटे को बचाने के लिए उसके पिता पर पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। खजराना पुलिस ने इस ...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 12:22:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 12:29:00 PM (IST)
इंदौर में दुष्कर्म पीड़िता पर गवाही बदलने का दबाव डालने और परेशान करने पर आरोपी के पिता को भी भेजा जेल
धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। -एआई इमेज

HighLights

  1. खजराना पुलिस ने धमकाने और परेशान करने के आरोप में किया गिरफ्तार
  2. बेटा पहले से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद
  3. आरोपी लगातार पीड़िता को कोर्ट में गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए परेशान कर रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बेटे को बचाने के लिए उसके पिता पर पीड़िता को धमकाने और गवाही बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगा है।

खजराना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 48 वर्षीय एजाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार पीड़िता को कोर्ट में गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए परेशान कर रहा था।

आरोपी अब्दुल अजीज जेल में बंद है

एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, 18 अप्रैल को अब्दुल अजीज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी अब्दुल अजीज जेल में बंद है। आरोप है कि इसके बाद उसके पिता एजाज ने पीड़िता पर गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पीड़िता को लगातार परेशान किए जाने की शिकायत पर धमकाने का अलग से खजराना थाने में नया प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने एजाज पुत्र महबूब खान निवासी हुसैनी चौक, अशरफी नगर, खजराना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुंबई की फ्लाईट में बैठने से पहले लापता युवती और दो साथी को रोका

इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने से ठीक पहले एक युवती और दो युवकों को रोक लिया गया। आलीराजपुर जिले के जोबट थाने में युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस को उनकी यात्रा की सूचना मिली थी।


पुलिस की सूचना के बाद सीआईएसएफ ने कार्रवाई करते हुए तीनों को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया।इंडिगो की फ्लाइट रात 10.30 बजे इंदौर से मुंबई रवाना होने वाली थी। उड़ान से पहले सूचना मिली कि जोबट निवासी हिमानी राठौर दो युवको रेहान मकरानी और सावन के साथ मुंबई जाने की तैयारी में है।

उस समय विमान में यात्रियों की बोर्डिंग चल रही थी। तीनों एयरोब्रिज तक पहुंच चुके थे। तभी सीआईएसएफ की टीम उन्हें रोककर वापस टर्मिनल में ले आई और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। दरअसल युवति की गुमशुदगी की सूचना जोबट थाने में दर्ज कराई गई थी और पुलिस युवती की तलाश कर रही थी।पुलिस को युवती के मुंबई जाने की सूचना मिली थी।इसके आधार पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में टीवी की आवाज बढ़ाकर दिव्यांग युवती से हैवानियत की कोशिश, छोटी बहन के पहुंचते ही आरोपी फरार