• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स पर हमला, की मारपीट

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल रहे एक आरोपी सिलोम जेम्स पर हमला हुआ है। लसूड़िया पुलिस ने कार सवारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। विवाद कार ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 06:56:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 06:56:26 PM (IST)
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स पर हमला, की मारपीट
सोनम, राजा रघुवंशी और राज कुशवाह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लसूड़िया पुलिस ने कार सवारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है
  2. विवाद कार निकालने को लेकर हुआ था
  3. सिलोम की पत्नी ने हॉर्न बजाया लेकिन आरोपियों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल रहे एक आरोपी सिलोम जेम्स पर हमला हुआ है। लसूड़िया पुलिस ने कार सवारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। विवाद कार निकालने को लेकर हुआ था। सिलोम की पत्नी ने हॉर्न बजाया लेकिन आरोपियों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना बाम्बे अस्पताल के सामने की बताई है। महालक्ष्मी नगर निवासी सिलोम जेम्स प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि फॉर्च्यूनर कार (एमपी 19जेडएल 3169) बीच रास्ते में खड़ी हुई थी। सिलोम जेम्स की पत्नी कार लेकर निकली और हटाने के लिए हॉर्न बजाया।


कार चालक ने महिला के साथ अभद्रता की

सिलोम जेम्स की पत्नी को नीचे उतर कर कार हटाने के लिए बोलना पड़ा। कार चालक ने महिला के साथ अभद्रता की और विवाद करना शुरू कर दिया। सिलोम जेम्स समझाने गया तो उसके साथ मारपीट कर दी। लसूड़िया पुलिस ने सिलोम जेम्स की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कायमी कर ली है।

सिलोम जेम्स द्वारा संचालित इमारत में सोनम रघुवंशी पति राजा की हत्या के बाद ठहरी थी

सिलोम जेम्स प्रॉपर्टी खरीदने बेचने और इमारत ठेके पर लेकर होस्टल संचालित करता है। उसके द्वारा ली गई इमारत में सोनम रघुवंशी शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद रुकी थी। सिलोम जेम्स ने हीराबाग स्थित इमारत से सोनम रघुवंशी का सामान गायब कर साक्ष्य मिटाए थे।

उल्लेखनीय है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड पूरे देश में बेहद चर्चित रहा था। विवाह के बाद हनीमून के लिए शिलांग गए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने तीन आरोपियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। राजा रघुवंशी की हत्या कर उसका शव शिलांग की घाटी में फेंक दिया गया था। पति की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी शिलांग से इंदौर आई थी और यहां एक कमरा लेकर ठहरी थी। यह कमरा सिलोम जेम्स ने ही उपलब्ध कराया था। मामले में सिलोम जेम्स को भी आरोपी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी ने शिलांग के कोर्ट में किया सरेंडर, 27 अप्रैल को मिली थी जमानत