• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

अब क्यूआर कोड बताएगा पंचकर्म का तरीका, बीमारी की वजह भी होगी दर्ज, इंदौर में अनूठी पहल

आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति अब डिजिटल तकनीक से जुड़ने जा रही है। इंदौर के शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में धन्वंतरि जयंती से नई व्यवस्था शुरू होगी।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 06:06:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 06:08:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब क्यूआर कोड बताएगा पंचकर्म का तरीका, बीमारी की वजह भी होगी दर्ज, इंदौर में अनूठी पहल
अब क्यूआर कोड बताएगा पंचकर्म का तरीका, इंदौर में अनूठी पहल (AI तस्वीर)

HighLights

  1. अब क्यूआर कोड बताएगा पंचकर्म का तरीका
  2. बीमारी की वजह भी होगी दर्ज
  3. इंदौर के अष्टांग आयुर्वेद चिकित्सालय को डिजिटल बनाने की पहल

नीरज व्यास, नईदुनिया, इंदौर। आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति अब डिजिटल तकनीक से जुड़ने जा रही है। इंदौर के शासकीय स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में धन्वंतरि जयंती से नई व्यवस्था शुरू होगी। इसके तहत ओपीडी पर्ची पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही मरीज पंचकर्म की विभिन्न प्रक्रियाओं के वीडियो देख सकेंगे।

साथ ही अपनी दिनचर्या, खानपान, जीवनशैली और मानसिक तनाव से जुड़ी जानकारी भी आनलाइन दर्ज कर सकेंगे। पंचकर्म विभाग की ओपीडी पर्ची पर स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, बस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण जैसी प्रक्रियाओं के अलग-अलग क्यूआर कोड दिए गए हैं। इन्हें स्कैन करने पर मरीज संबंधित प्रक्रिया के वीडियो देख सकेंगे।


यह भी पढ़ें- AI तय करेगा किस मरीज को देनी है कौन सी आयुर्वेदिक दवा, भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल से शुरुआत

इससे उपचार से पहले ही उन्हें प्रक्रिया की जानकारी मिल जाएगी और मन में मौजूद आशंकाएं दूर होंगी।पर्ची पर दिए गए दूसरे क्यूआर कोड से मरीज डिजिटल हेतु पत्रक भर सकेंगे। इसमें 24 घंटे की दिनचर्या, आहार-विहार, पुरानी बीमारियों और मानसिक तनाव की जानकारी दर्ज होगी।

चिकित्सक इसके आधार पर रोग के मूल कारण और रोगोत्पत्ति की प्रक्रिया समझकर उपचार तय कर सकेंगे। पंचकर्म विभागाध्यक्ष डा. अजीत कुमार ओझा के अनुसार इससे मरीजों की सहभागिता बढ़ेगी और उपचार को समझना आसान होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।