• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore को फेस्टिव सीजन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इंदौर से खड़की और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railways: त्योहरों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इंदौर से खड़की (पुणे)...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 09:12:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 09:12:35 PM (IST)
Indore को फेस्टिव सीजन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इंदौर से खड़की और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Indore को फेस्टिव सीजन पर रेलवे का बड़ा तोहफा।

HighLights

  1. इंदौर से ये दोनों ट्रेनें एलएचबी रेक से चलेगी
  2. एक सेकंड एसी एवं 17 थर्ड एसी के कोच होंगे
  3. बुकिंग 28 सितंबर से IRCTC वेबसाइट पर शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। त्योहरों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इंदौर से खड़की (पुणे) एवं इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया पर किया जाएगा। इंदौर-खड़की इंदौर स्पेशल दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरे चलेगी। इसी प्रकार इंदौर-हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली)-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे चलेगी। यह दोनों ही ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें एक सेकंड एसी एवं 17 थर्ड एसी के कोच होंगे। ट्रेनों की बुकिंग 28 सितंबर से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

इंदौर-खड़की-इंदौर स्पेशल ट्रेन

इंदौर खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन इंदौर से एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से प्रति बुधवार को 11.15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 03.10 बजे खड़की रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का देवास (सुबह 11.50-11.52), उज्जैन (दोपहर 12.40-12.45), नागदा (दोपहर 13.57-14.00) एवं रतलाम (दोपहर 14.35-14.40) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार खड़की-इंदौर स्पेशल ट्रेन खड़की से दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी।


यह ट्रेन खड़की से प्रति गुरुवार को सुबह 05.10 बजे चलेगी और इसी दिन गुरुवार की रात ही 23.35 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम (रात 20.30-20.35), नागदा (रात 21.10-21.15), उज्जैन (रात 22.05-22.07) एवं देवास (रात 23.00-23.02) बजे आगमन व प्रस्थान होगा। बता दें कि खड़की से पुणे के बीच की दूरी सिर्फ 6.6 किलोमीटर है। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागद, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण एवं लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी।

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन इंदौर से तीन अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से प्रति शुक्रवार एवं रविवार को शाम 05.00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 05.00 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के देवास (शाम 17.33-17.35), उज्जैन (शाम 18.20-18.25) एवं नागदा (शाम 19.20-19.45) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल ट्रेन, हजरत निजामुद्दीन से चार अक्टूबर से एक दिसंबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- बैंक मैनेजर पति ने PHD स्कॉलर पत्नी को किया प्रताड़ित, दहेज में मांगे 20 लाख

यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से प्रति शनिवार एवं सोमवार को सुबह 08.20 बजे चलेगी और इसी दिन रात 09.00 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के नागदा (शाम 18.10-18.35), उज्जैन (शाम 19.20-19.25) एवं देवास (रात 20.05-20.07) बजे आगमन व प्रस्थान होगा। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।