त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई महू-रीवा स्पेशल ट्रेन, इंदौर से चलने वाली कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए
नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने महू-इंदौर-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। इंदौर से चलने वाली कई स्पेश...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 12:13:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 12:13:47 PM (IST)
त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान। (फाइल फोटो)HighLights
- त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
- महू-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अक्टूबर से शुरू होगी।
- महू-रीवा ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज इंदौर सहित कई शहर होंगे।
डिजिटल डेस्क। आगामी त्योहारों नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे महू-इंदौर-रीवा रूट पर एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसके साथ ही, इंदौर से चलने वाली श्रीगंगानगर और सूबेदारगंज एक्सप्रेस सहित कुल 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी नवंबर तक के लिए बढ़ा दिए हैं।
महू-रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल
रेलवे जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, यह नई ट्रेन 10 अक्टूबर से रीवा से और 11 अक्टूबर से इंदौर (महू) से शुरू होगी।
- ट्रेन 01710 (रीवा-महू एक्सप्रेस): यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर शनिवार रात 10:50 बजे रीवा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:05 बजे महू पहुंचेगी।
- ट्रेन 01709 (महू-रीवा स्पेशल): यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर रविवार रात 9:20 बजे महू से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉपेज: दोनों दिशाओं में यह ट्रेन इंदौर, देवास, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
- सुविधाएं: एलएचबी (LHB) रैक के साथ चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों के लिए थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- इंदौर में तीसरी बार नो कार डे, आज सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी निजी कारें
लक्ष्मीबाई नगर - श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस ट्रेन के संचालन के दिन, रूट और समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
- ट्रेन 04735 (श्रीगंगानगर - लक्ष्मीबाई नगर): यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार को श्रीगंगानगर से संचालित होगी।
- ट्रेन 04736 (लक्ष्मीबाई नगर - श्रीगंगानगर): वापसी में यह 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) से चलेगी।
इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन 04169 (सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल): 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सूबेदारगंज से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
- ट्रेन 04170 (इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल): इंदौर से यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार और मंगलवार को चलेगी।
यह भी पढ़ें- इंदौर एयरपोर्ट के सामने पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM नर्मदा, मेट्रो के लिए बनाएगी 3.5 किमी सुरंग