• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon Update: इंदौर में उमस ने किया परेशान, दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

दाेपहर में गर्मी के बाद शाम को बादल छाए और कुछ देर के लिए वर्षा हुई। इंदौर जिले में अब इस मानसून सीजन में अब तक 314.3 मिमी वर्षा हुई, जो पिछले साल के ...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 07:58:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 07:58:05 AM (IST)
Monsoon Update: इंदौर में उमस ने किया परेशान, दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
इंदौर के सिरपुर तालाब में जमा जलकुंभी निकाली जा रही हैं। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. बादल न होने के कारण निकली धूप ने शहरवासियों को गर्मी व उमस का अहसास करवाया
  2. दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा
  3. सोमवार को दाेपहर में गर्मी के बाद शाम को बादल छाए और कुछ देर के लिए वर्षा हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सोमवार को बादल न होने के कारण निकली धूप ने शहरवासियों को गर्मी व उमस का अहसास करवाया। इस वजह से दिन के पारे में भी इजाफा देखने को मिला। दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

सोमवार को दाेपहर में गर्मी के बाद शाम को बादल छाए और कुछ देर के लिए वर्षा हुई। इंदौर जिले में अब इस मानसून सीजन में अब तक 314.3 मिमी वर्षा हुई, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। इंदौर में अगले दो से तीन दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी और शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मानसून द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से मप्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड व उत्तरी आंतरिक ओडिशा पर बने अवदाब केंद्र होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में अगले चार से पांच दिन गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।


naidunia_image

मुंबई-पुणे क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण इंदौर से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित

मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव व मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन व रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने के कारण पश्चिम एवं मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इस कारण मुंबई से प्रस्थान करने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त, रिशेड्यूल, शार्ट टर्मिनेट व मार्ग परिवर्तित किया है। छह जुलाई को इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-जलगांव-मनमाड़-पुणे संचालित की गई। मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस रात 11.30 बजे रवाना हुई।

मुंबई में तेज बारिश के कारण इंदौर में सात उड़ाने देरी से हुई संचालित

मुंबई में तेज बारिश के कारण सोमवार को कई उड़ाने प्रभावित हुई है। इसका असर इंदौर एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। यहां से आने जाने वाली सात उड़ाने देरी से संचालित हुई। हैदराबाद उड़ान चार घंटा देरी से इंदौर से रवाना हुई। वही इंदौर से जाने वाली मुंबई उड़ान एक घंटा, हैदराबाद दो घंटा, ओर मुंबई उड़ान एक घंटा देरी से रवाना हुई। इंदौर आने वाली मुंबई उड़ान साढ़े तीन घंटा देरी से इंदौर से गई। वही दो अन्य मुंबई उड़ान भी एक घंटा देरी से आई।

MP Weather Update: अगले 5 दिनों तक एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों को लेकर IMD की चेतावनी